फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The hospital will have to rectify the deficiencies within 20 days.

Noida News: अस्पताल को 20 दिन में सुधारनी होगी खामियां

Mon, 03 Nov 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 03 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The hospital will have to rectify the deficiencies within 20 days.
जिला नागरिक अस्पताल। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में क्वालिटी ऑडिट में मिली खामियों को 20 दिन में सुधारना होगा, अन्यथा अस्पताल के नेशनल असेसमेंट में अंक कटने तय हैं। इस पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से सुधार के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 105 करोड़ से तैयार जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को क्वालिटी ऑडिट (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) के लिए छह सदस्यीय टीम आई थी। टीम में पंचकूला से डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. दिव्या व करनाल से डॉ. रविंद्र संधू व डॉ. अंशुल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम दो दिन तक रुकने वाली थी। बुधवार शाम अस्पताल के क्वालिटी मैनेजमेंट में कई खामियां गिनवा कर लौट गई।
विज्ञापन

खामियों ने सुधार के लिए टीम ने अस्पताल प्रबंधन को 20 दिन का समय दिया है। बताया जा रहा है कि टीम ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन से क्वालिटी मैनेजमेंट व इंटरनल असेसमेंट से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही टीम ने यहां ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, लैब, निक्कू वार्ड व लेबर रूम में सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने कई जगह क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम व डाटा रिकॉर्डिंग में कुछ खामियां पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के नोडल अधिकारी डॉ. कपिल कांबोज ने बताया कि टीम ने क्वालिटी मैनेजमेंट को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं और सभी जरूरी सुधार 20 दिन में करने के लिए कहा है। अब यह रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अस्पताल को क्वालिटी स्कोर दिए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से ज्यादा से ज्यादा सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अगले माह नेशनल असेसमेंट में अस्पताल को बेहतर अंक दिलाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed