फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Home Minister inaugurated 19 water and sewerage projects.

Noida News: गृहमंत्री ने जल व सीवरेज से जुड़ीं 19 परियोजनाओं की सौगात दी

Thu, 09 Oct 2025 09:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
The Home Minister inaugurated 19 water and sewerage projects.
यमुना की सफाई और दिल्ली में पानी की सप्लाई दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
विज्ञापन

-------------
1816 करोड़ लागत से सुधरेगा दिल्ली का सीवरेज सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को 1816.69 करोड़ रुपये की लागत वाली जल, सीवरेज से जुड़ी 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं यमुना की सफाई और दिल्ली में पानी की सप्लाई दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।


गृहमंत्री ने 1416.49 करोड़ रुपये की आठ सीवरेज परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वहीं, आठ सीवर लाइनें और हाउस सीवर लाइन कनेक्शन से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनकी कुल लागत 301.1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा पेयजल सप्लाई से जुड़ी तीन परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनकी कुल लागत 99.1 करोड़ रुपये है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री ने दिल्ली के विकास से जुड़े हर विषय पर व्यक्तिगत रूप से सहयोग दिया है। केंद्र सरकार के समर्थन से दिल्ली में जल और सीवरेज से जुड़ी 19 परियोजनाएं शुरू की गईं हैं। इनसे यमुना में प्रदूषित जल का प्रवाह रुकेगा और दिल्ली के नागरिकों को साफ पेयजल व बेहतर सीवरेज सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्र से मिला 2000 करोड़ रुपये का सहयोग
सीएम ने कहा कि अमृत और अमृत-2 योजना के तहत केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को करीब 2000 करोड़ रुपये का सहयोग दिया है। दिल्ली के बजट में यमुना सफाई के लिए पर्याप्त निधि आवंटित की है। यह अभियान केवल एक पर्यावरणीय पहल नहीं बल्कि दिल्लीवासियों की आस्था, संस्कृति और कर्तव्य का प्रतीक है। इस साल यमुना के तटों पर भव्य छठ पर्व का आयोजन होगा जिससे दिल्ली के पूर्वांचली समुदाय को अपनी आस्था मां यमुना के पावन घाटों पर व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली सरकारों ने केवल घोषणाएं कीं : सीएम

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों ने यमुना की स्वच्छता पर केवल घोषणाएं कीं लेकिन कभी ठोस काम नहीं किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिए एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की, जिसके अंतर्गत 22 बड़े और 200 छोटे नालों पर एसटीपी निर्माण का काम चल रहा है। इन नालों की टैपिंग, सिल्ट व ड्रोन सर्वे से प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन (लागत सहित)
- पल्ला (37.10 एमएलडी) भूमिगत जलाशय, बूस्टर पंपिंग स्टेशन का निर्माण, व्यय - 45.95 करोड़ रुपये
- सिरसपुर (12.40 एमएलडी) भूमिगत जलाशय, बूस्टर पंपिंग स्टेशन का निर्माण, व्यय- 32.65 करोड़ रुपये
- बिजवासन (9.1 एमएलडी) भूमिगत जलाशय, बूस्टर पंपिंग स्टेशन का निर्माण, व्यय - 20.50 करोड़ रुपये

------------------
सीवर लाइन और हाउस सीवर कनेक्शन परियोजनाओं का शिलान्यास
- करावल नगर में सीवर लाइन, व्यय - 69.97 करोड़ रुपये
-हसनपुर में सीवर लाइन, व्यय - 51.43 करोड़ रुपये
-ताजपुर खुर्द में सीवर लाइन, व्यय - 41.32 करोड़ रुपये
-यमुना विहार में अपशिष्ट पाइपलाइन, व्यय - 29.63 करोड़ रुपये
-रनहौला में हाउस सीवर कनेक्शन, व्यय - 52.93 करोड़ रुपये
-गोकुलपुर में हाउस सीवर कनेक्शन, व्यय - 21.86 करोड़ रुपये
- विकासपुरी में हाउस सीवर कनेक्शन, व्यय - 21.17 करोड़ रुपये
- कमरुद्दीन नगर में हाउस सीवर कनेक्शन, व्यय - 12.79 करोड़ रुपये
---
सीवरेज परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन
- केशोपूर फेज-2 और 3 (40 एमजीडी से 60 एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का नवानीकरण, व्यय - 504.12 करोड़ रुपये
- कोंडली फेज-4 (45 एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का नवीनीकरण, व्यय - 288.38 करोड़ रुपये
- रोहिणी (15 एमजीडी से 25 एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का नवीनीकरण 147.06 करोड़ रुपये
- कोरोनेशन पिलर फेज-1 और 2 (20 एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का नवीनीकरण, व्यय - 138.38 करोड़ रुपये
- कोरोनेशन पिलर फेज-3 (10 एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का नवीनीकरण, व्यय - 91.79 करोड़ रुपये
- नरेला (10 एमजीडी से 15 एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नवीनीकरण, व्यय - 104.15 करोड़ रुपये
- यमुना विहार फेज-2 (10 एमजीडी से 15 एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नवीनीकरण 78.90 करोड़ रुपये
- नजफगढ़ (5 एमजीडी) सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नवीनीकरण 63.71 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed