{"_id":"6549455a76c5efa608007d14","slug":"the-health-of-the-wind-improved-only-when-the-wind-blew-noida-news-c-1-gnd1002-1093277-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जब हवा चली तभी सुधरी ''हवा'' की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जब हवा चली तभी सुधरी ''हवा'' की सेहत
विज्ञापन
जब हवा चली तभी सुधरी वायु गुणवत्ता
- जिम्मेदारों के प्रयास रहे नाकाफी तो प्रकृति ने खुद घटाया प्रदूषण
- दोपहर के समय 211 तक घटा नोएडा का एक्यूआई, औसत भी सुधरा
- ग्रेटर नोएडा में अब भी एक्यूआई 400 के पार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गैस चैंबर बने हुए जिले के नोएडा की हवा में मामूली सुधार चौथे देखने को मिला। डार्क रेड जोन से रेड जोन में आने का यह मामूली सुधार भी जिम्मेदार अधिकारियों के प्रयासों की वजह से नहीं बल्कि, दोपहर के समय हवा तेज चलने की वजह से हुआ। हवा थमने के बाद धूल और धुआं फिर से छाने लगा। इससे शाम के बाद फिर से प्रदूषण बढ़ना शुरू हो गया। वहीं ग्रेटर नोएडा की हवा सोमवार को भी खतरनाक बनी रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में सोमवार को औसत एक्यूआई 420 रिकॉर्ड हुआ। रविवार की तुलना में यह ज्यादा है। यहां शाम को सात बजे के करीब नॉलेज पार्क-3 की हवा खतरनाक होकर 447 पर पहुंच गई। वहीं नॉलेज पार्क-5 में भी एक्यूआई 394 दर्ज किया गया जो खतरनाक श्रेणी के करीब है। इसके अलावा नोएडा में एक्यूआई 384 दर्ज किया गया। यहां चार में से तीन इलाकों में हवा खतरनाक श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में आ गई है। लेकिन, अभी भी औद्योगिक इलाकों वाले निगरानी केंद्र सेक्टर-62 में हवा खतरनाक ही बनी हुई है। यहां एक्यूआई 421 रिकॉर्ड हुआ। सेक्टर-125 में एक्यूआई 335, सेक्टर-1 में 373, सेक्टर-116 में 374 का आंकड़ा रिकॉर्ड हुआ। नोएडा की हवा अभी भी लेकिन रेड जोन में बनी हुई है।
वायु प्रदूषण के रियल टाइम आंकड़़ों को देखें तो 11 बजे के करीब हवा के चलना शुरू होने के बाद पीएम-2.5 और पीएम-10 सूक्ष्मकणों के स्तर में कमी आना शुरू हो गया। सेक्टर-116 में जहां सुबह 11 बजे से पहले पीएम-2.5 331 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर बना हुआ था। वहीं हवा के चलने की वजह से तीन बजे के करीब यह घटकर 93 पर पहुंच गया। पीएम-10 भी जहां सुबह के समय 500 के ऊपर जा चुका था। तीन बजे 195 तक घट गया। वहीं इसके बाद शाम 7 बजे तक पीएम-10 बढ़कर 451 तक पहुंच गया। वहीं पीएम-2.5 भी इसी अनुपात में बढ़ गया। इससे एक्यूआई भी 211 तक घटने के बाद 374 पहुंच गया। कमोबेश सभी सेक्टर में इसी तरह असर वायु प्रदूषण के लिए देखने को मिला।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, अधिकारी अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक हो चुके वायु प्रदूषण पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के अधिकारी जो अभी तक एसी कमरों में बैठक हवा के साफ होने की कागजी योजनाएं बना रहे थे। अचानक से सड़क पर रविवार से दिखाई देने लगे हैं। सोमवार को भी अलग-अलग इलाकों के दौरे के अलावा कार्यालयों में बैठकें चलती रहीं।
इनसेट-
नोएडा में एक्यूआई
6 नवंबर - 384
5 नवंबर - 414
4 नवंबर - 408
3 नवंबर - 440
2 नवंबर - 351
-- --