फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The graph of sale of second hand cars increased, expensive vehicles were also bought cheaply.

Noida News: सेकेंड हैंड कारों की बिक्री का बढ़ा ग्राफ महंगी गाड़ियां भी सस्ते में खरीदी

Sun, 20 Aug 2023 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
The graph of sale of second hand cars increased, expensive vehicles were also bought cheaply.
सेकेंड हैंड कारों की बिक्री का बढ़ा ग्राफ, महंगी गाड़ियां सस्ते में खरीदीं
विज्ञापन


- जुलाई माह में रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी, इस वर्ष टूटेगा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेकेंड हैंड कारों की बिक्री का ग्राफ दिन प्रतिदिन दिन बढ़ता जा रहा है। इसमें सस्ती ही नहीं बल्कि 50 से 70 लाख रुपये की मर्सडीज फॉर्चुनर और बीएमडबल्यू जैसी गाड़ियां भी शामिल हैं। इस वर्ष इन वाहनों की बिक्री में खासा उछाल देखने को मिल रहा है। पुराने सभी रिकॉर्ड भी ध्वस्त करते हुए अकेले जुलाई माह में ऐसे 1555 वाहनों की बिक्री हुई है। नोएडा के सेकेंड हैंड कारों के बाजार से खरीदने के अलावा लोगों ने दिल्ली एनसीआर से भी ऐसे वाहनों को खरीदकर पंजीकरण कराया है। वर्ष वार इन आंकड़ों को देखें तो इस वर्ष जुलाई तक ही 8898 ऐसे वाहनों का पंजीकरण कराया गया है। वहीं वर्ष 2022 में जुलाई तक यह आंकड़ा 5233 था। परिवहन अधिकारियों और सेकेंड हैंड कार विक्रेताओं के अनुसार इस वर्ष इन वाहनों का बाजार काफी गर्म है। ऐसे में वर्ष के अंत तक यह रिकॉर्ड पंजीकरण की ओर बढ़ सकता है।
बॉटेनिकल गार्डन स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की पहली व दूसरी मंजिल पर भी ऐसे कई वाहन उपलब्ध हैं जो बेहद कम कीमत में सेकेंड हैंड कार उपलब्ध करा रहे हैं। टाटा मोटर्स के सेकेंड हैंड कार विक्रेता डालचंद बताते हैं कि अपना समय पूरा कर चुकी ऐसी महंगी गाड़ियां जो 50 से 70 लाख या इससे अधिक की कीमतों पर शोरूम में मिलती हैं, वह काफी कम कीमतों में 15 से 20 लाख तक में मिल जाती हैं। महंगे वाहनों के शौकीन इन्हें एनसीआर से बाहर जाकर पंजीकरण करा लेते हैं, जहां इसकी मान्यता 5 साल के लिए और बढ़ा दी जाती है। इसके अलावा कम से कम 50 हजार से लेकर छह से सात लाख के वाहन उनके पास उपलब्ध हैं। वहीं, सेक्टर- 52 स्थित सेकेंड हैंड कार विक्रेताओं के पास तो सस्ती से महंगी कारें उपलब्ध हैं। यहां तक कि कार के ऊपर सेल का बोर्ड लगाकर यहां सेकेंड हैंड कारों का कारोबार किया जाता है। वहीं, गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए उप संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने बताया कि इन कारों का बाजार भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष के अंत तक तो यह आंकड़ा काफी ज्यादा होने जा रहा है। लोगों में इसे लेकर भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष यह रहा ग्राफ


जनवरी - 1269



फरवरी -1294



मार्च -1178



अप्रैल -1163



मई -1262



जून-1174



जुलाई - 1555






2022 में 14,753 वाहन बिके

बीते वर्ष 2022 में कुल 14753 वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं 2021 में यह आंकड़ा 11978 रहा। 2020 में सबसे कम केवल 9085 ही बिके। 2019 में 11600 तो 2018 में 11107 तक आंकड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed