फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The government is with the people in times of crisis

संकट की घड़ी में सरकार लोगों के साथ : प्रभारी मंत्री

Tue, 09 Sep 2025 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The government is with the people in times of crisis
ग्रेटर नोएडा। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने मंगलवार को यमुना की बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। शरणालयों का निरीक्षण किया। वार्ता में फीडबैक संतोषजनक मिला। प्रभावित परिवारों के बच्चों को पुस्तक वितरित कर प्रोत्साहित किया। राहत किट भी बांटी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सबसे पहले नोएडा के सेक्टर 135 पहुंचे। यहां शरणालय का निरीक्षण किया। लोगों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, आवासीय व्यवस्था व अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उनके साथ विधायक दादरी तेजपाल सिंह नगर, डीएम मेधा रूपम समेत अन्य अधिकारी व भाजपा नेता साथ रहें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब तक प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ के हाथ में है, तब तक गरीबों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। संकट की हर घड़ी में सरकार उनके साथ है। प्रभावित लोगों से कहा कि जब तक प्रशासन की अनुमति नहीं मिलती, तब तक अंदर जाने से मना किया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। अगर जरुरत पड़ी तो लेखपाल की संख्या बढ़ाई जाएगी। जल स्तर तेजी से घट रहा है। तब तक आराम से शरणालय में रहें। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने सेक्टर-150 क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों का हालचाल पूछा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed