फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The girl students learned the tricks of Haryanvi folk dance.

Noida News: छात्राओं ने सीखे हरियाणवी लोकनृत्य के गुर

Thu, 13 Nov 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 13 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The girl students learned the tricks of Haryanvi folk dance.
12जेएनडी27 : सीआरएसयू में लूर नृत्य करती हुई छात्राएं। स्रोत विवि - फोटो : बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमण करते पुलिस व एससबी के जवान ।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लूर नृत्य कार्यशाला के संपन्न पर छात्राओं ने नृत्य की बारीकियों से सीखीं। विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक निरीक्षक डॉ. हरविंदर राणा ने विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को लूर नृत्य के गुर सिखाए और हरियाणवी लोकनृत्य की पारंपरिक शैली से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कलाकार बुध राम ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लोक संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी। डॉ. राणा ने बताया कि कुलगुरु प्रो. रामपाल सैनी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सैनी ने कहा कि सीआरएसयू के विद्यार्थियों ने रत्नावली फेस्टिवल में दस में से पांच इवेंट्स में पुरस्कार जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं हरियाणा स्थापना दिवस पर कला एवं संस्कृति विभाग, पंचकूला द्वारा आयोजित रागिनी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 75 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारते हैं बल्कि उनके मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास में भी सहायक होते हैं। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार, डायरेक्टर डीवाईसीए डॉ. अनिल सैनी, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. भावना और सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed