फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The girl ran and thrashed for indecency

Noida News: अभद्रता करने पर युवती ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 19 Jan 2023 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
The girl ran and thrashed for indecency
अभद्रता करने पर युवती ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन

- बस स्टैंड पर आरोपी कस रहा था अश्लील फब्तियां, युवती ने कोतवाली ले जाकर पुलिस को सौंपा
- आरोपी को पिटता देख दोस्त फरार, मौके पर जुटी भीड़ ने दिया युवती का साथ
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। जीटी रोड पर मुख्य तिराहे पर बस के इंतजार में खड़ी युवती पर एक युवक अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। आरोपी अभद्रता करने लगा। इस पर युवती आग बबूला हो गई। उसने आरोपी को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ ने भी युवती का उत्साह बढ़ा दिया। युवती आरोपी को पीटते हुए थाने ले गई। यह देख आरोपी का दोस्त फरार हो गया।

दादरी कोतवाली के गेट के सामने मुख्य तिराहे पर बस स्टैंड है। बुधवार को दादरी निवासी छात्रा बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक दोस्त के साथ आकर पास में खड़ा हो गया। उसने युवती पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। युवती ने विरोध करने पर भी युवक नहीं माना। हौसला दिखाते हुए युवती ने चप्पल निकालकर आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। युवक को पिटता देख उसका दोस्त मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ एकत्र होने पर युवती ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर आरोपी की पिटाई की। युवक बार-बार माफ करने की गुहार लगाता रहा। युवती उसका कॉलर पकड़कर थाने के अंदर ले गई। वहां पुलिस को और घटना की जानकारी दी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और कानूूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed