फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The garbage will be disposed of in 24 hours, a plant will be built in Lakhanwali

Noida News: 24 घंटे में ही निस्तारित हो जाएगा कूड़ा, लखनवाली में बनेगा प्लांट

Sun, 17 Aug 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
The garbage will be disposed of in 24 hours, a plant will be built in Lakhanwali
प्राधिकरण ने टेंडर किया जारी, 183 करोड़ की लागत से फ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन

800 टीपीडी होगी क्षमता
500 टन कूड़ा रोजाना निकल रहा ग्रेनो से
900 टीपीडी क्षमता का प्लांट बन रहा अस्तौली में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण अस्तौली से पहले लखनवाली गांव में 800 टीपीडी (टन प्रतिदिन) क्षमता वाले फ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा। इसमें कूड़े को 24 घंटे के अंदर निस्तारित किया जाएगा। प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। करीब 183 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले प्लांट काे कंपनी पांच साल तक चलाएगी।

ग्रेटर नोएडा से रोजाना 400 से 500 टन कूड़ा निकल रहा है। अभी उसका निस्तारण नहीं हो रहा है। कूड़े को लखनावली के पास खाली जमीन पर डाला जा रहा है जहां कूड़े का ढेर लग गया है। कूड़ा निस्तारण के लिए प्राधिकरण ने अस्तौली गांव के पास 900 टीपीडी क्षमता का प्लांट बनाने की कार्रवाई शुरू की है। इसका निर्माण पूरा होने में 5 साल से अधिक का समय लगेगा। उससे पहले प्राधिकरण ने लखनावली गांव के पास कूड़ा निस्तारण करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि लखनावली गांव में 800 टीपीडी क्षमता का फ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। शहर से निकलने वाले कूड़े को रोजाना निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में बन जाएगा प्लांट
लखनावली गांव के पास प्लांट लगाने के लिए कूड़े का ढेर हटाया जा रहा है। उसके बाद प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। अफसरों ने बताया कि फ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट करीब एक साल में बन जाएगा।

-----------------
कूड़ा उठाने की भी व्यवस्था होगी
अभी शहर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठीक नहीं है। एजेंसी समय से कूड़ा नहीं उठा पा रही है। फ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन करने वाली कंपनी के पास ही कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed