फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The fourth Durga Puja begins with a grand start to Sharad Utsav-2025

Noida News: शारद उत्सव-2025 के साथ चौथी मां दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत

Tue, 30 Sep 2025 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 09:01 PM IST
विज्ञापन
The fourth Durga Puja begins with a grand start to Sharad Utsav-2025
आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन के कार्यक्रम में 250 भक्तों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

आवश्यक- अमर उजाला मीडिया पार्टनर


फोटो --
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति स्थित भव्य फार्म एंड बैंक्वेट में ‘शारद उत्सव-2025’ के साथ अपनी चौथी मां दुर्गा पूजा की भव्य शुरुआत की। इसमें 250 भक्तों ने ‘बारिर पूजा’ थीम के तहत पूजा में हिस्सा लिया। मंगलवार को एबीसीए की ओर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। आयोजनों ने बंगाली परंपराओं को जीवंत कर समुदाय की एकता को मजबूत किया है। अमर उजाला इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।



आयोजक मयूख रॉय ने बताया कि ने बताया कि ‘बारिर पूजा’ थीम के साथ इस वर्ष की पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को महाअष्टमी मनाई गई। उन्होंने बताया कि यह थीम बंगाली संस्कृति की जड़ और पारिवारिक एकता को दर्शाती है। ढाक की थाप, शिउली फूलों की खुशबू और पुष्पांजलि की भक्ति से भरा यह उत्सव घर से दूर घर का अहसास कराता है।
विज्ञापन

2022 में स्थापित आनंदोधारा बंगाली कल्चरल एसोसिएशन (एबीसीए) केवल चार वर्षों में 250 सदस्यों के एक संपन्न समुदाय के रूप में विकसित हो गया है। इस वर्ष वे बारिर पूजा (पुराने कुलीन परिवार में पारंपरिक दुर्गा पूजा) की थीम पर दुर्गा पूजा मना रहे हैं। बंगालियों के लिए दुर्गा पूजा केवल एक त्योहार नहीं बल्कि एक भावना है। ढाक की थाप, शिउली के फूलों की खुशबू, पुष्पांजलि की गर्माहट और सांस्कृतिक संध्याओं का आनंद, ये सब मिलकर घर से दूर घर जैसा माहौल बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीसीए एक ऐसा स्थान बन गया है जहां परिवार, दोस्त और शुभचिंतक मां दुर्गा के घर वापसी का जश्न श्रद्धा, पुरानी यादों और आनंद के साथ मनाने के लिए एकत्रित होते हैं। इस वर्ष भी पूजा को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलात्मक पंडालों, व्यापक जनभागीदारी, प्रचुरता और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा में लगभग 250 परिवारों ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ इस उत्सव में भक्ति और आनंद के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed