{"_id":"690f71468633f583c10a376f","slug":"the-former-general-secretary-rejected-the-allegation-of-not-giving-the-account-of-income-and-expenditure-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79997-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आय-व्यय का हिसाब नहीं देने का आरोप, पूर्व महासचिव ने किया खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आय-व्यय का हिसाब नहीं देने का आरोप, पूर्व महासचिव ने किया खारिज
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-एक में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी की शनिवार को मासिक बैठक हुई। वर्तमान आरडब्ल्यूए ने पूर्व महासचिव मनोज नागर पर आय-व्यय का हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया। इसे पूर्व महासचिव ने खारिज कर दिया।
बैठक में उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने सेक्टर में रेहड़ी-पटरी और ठेले वालों से उगाही की गई। वर्तमान कार्यकारिणी पर झूठे आरोप लगाने की बात कही गई। बैठक में फैसला किया गया कि पूर्व महासचिव मनोज नागर पर गबन करने और मानहानि का मामला दर्ज कराया जाएगा। जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।
पूर्व महासचिव मनोज का कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। हमेशा उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की है। इसके चलते उन पर दबंगई करने का आरोप लगाया गया है। उनके सम्मान को ठेस पहुंचाया गया है। इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, अध्यक्ष, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, संरक्षक डॉ. शीतला प्रसाद, देवीशरण शर्मा आदि मौजूद रहे।