{"_id":"691b20a86b2304aad10e6f0d","slug":"the-food-department-raided-a-cheese-making-shop-and-collected-samples-noida-news-c-491-1-gnd1001-1414-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पनीर की दुकान पर विभाग का छापा, भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पनीर की दुकान पर विभाग का छापा, भरे सैंपल
विज्ञापन
फोटो
-दुकान पर मानक के अनुसार सरसों का तेल भी नहीं बेचने की मिली थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर।
सलारपुर गांव में खाद्य विभाग ने सोमवार को पनीर बेचने वाली एक दुकान पर छापा मारा और सैंपल भरे। दुकान में नकली पनीर बनाने और बेचने की शिकायत मिली थी। आरोप है कि प्राथमिक जांच में पनीर मिलावटी मिला। साथ ही, दुकान पर मानक के अनुसार सरसों का तेल भी नहीं बेचे जाने की शिकायत पर सैंपल भरे गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादिल्लाह ने बताया कि इस दुकान की कई दिन से शिकायत मिल रही थी। टीम सोमवार को गांव पहुंची और किराना स्टोर में रखे पनीर की जांच की। प्राथमिक जांच में पनीर मिलावटी मिला। अधिकारी ने यह भी बताया कि मसाले और सरसों का तेल केवल बंद पैकेट में ही बेचा जा सकता है। पैकेट खोलकर मसाले और फुटकर में सरसों का तेल बेचना प्रतिबंधित है। अधिकारियों ने कहा कि प्रयोगशाला में पनीर की जांच के बाद आरोपी दुकानदार के खिलाफ जुर्माने समेत उचित कार्रवाई की जाएगी।