फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The fire in the furniture warehouse was brought under control within half an hour.

Noida News: फर्नीचर गोदाम में लगी आग पर आधे घंटे में पाया काबू

Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 23 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The fire in the furniture warehouse was brought under control within half an hour.
बाल्टी से आग पर पानी डालता युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तेजली में बने फर्नीचर गोदाम में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
जिस स्थान पर आग लगी थी, उसके दूसरी तरफ में पेट्रोल की चार गाड़ियां भी खड़ी थीं। ऐसे में आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोदाम आग को बुझाने के प्रबंध न होने के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने बाल्टियों से आग पर पानी डालना शुरू किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी पानी से भरी दो गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव तेजली में फर्नीचर का गोदाम है। वहां तैयार माल, कच्चा माल और पुराना फर्नीचर रखा जाता है। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे गोदाम के बाहर रखे सामान में आग लग गई। वहीं आग की घटना के दौरान फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस होने के चलते फैक्ट्री में पूजा की गई थी। उसने बताया कि किसी ने दीवार के पास सूखे पत्ते जलाए थे, जिसकी वजह से यह आग लगी होगी। इससे गोदाम के बाहर रखा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फैक्टरी के मालिक गुलाटी का कहना है इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं लग पाया है, लेकिन इससे डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान होने का अंदाजा है। वहीं, दमकल कर्मचारी ललित कालड़ा ने कहा कि सूचना पाकर मौके पर दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।

गद्दा फैक्टरी के संचालक राघव आनंद ने बताया कि सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और पानी के तीन होज व फायर एक्सटिंगर का भी प्रबंध किया गया है, लेकिन दिवाली पर दिन में भी लोग आतिशबाजी कर रहे थे जिसकी वजह से आग लग गई होगी जिसे समय रहते काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed