{"_id":"66034a5818f2cd270b045374","slug":"the-fire-in-the-dumping-ground-could-not-be-extinguished-even-after-30-hours-noida-news-c-1-gnd1002-1541435-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 30 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई डंपिंग ग्राउंड में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 30 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई डंपिंग ग्राउंड में लगी आग
विज्ञापन
30 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई डंपिंग ग्राउंड में लगी आग
- धुंए से आस-पास के लोगों को हो रही परेशानी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे लोग
- 15 फायर ब्रिगेड और 50 से अधिक अग्निशमन कर्मियों ने दिनभर की मश्क्कत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-32 स्थित डंपिंग ग्राउंड में लगी आग मंगलवार को भी नहीं बुझ पाई। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार अभी दो दिन तक इस आग के सुलगते रहने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार देर रात तक 30 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
नोएडा सिटी सेंटर के पास खाली डंपिंग ग्राउंड में सोमवार शाम छह बजे के करीब आग लग गई। देखते ही देखते चारों तरफ धुआं फैलने लगा। आसपास दो किलोमीटर का दायरा धुएं की चपेट में आ गया। सूचना मिलते पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंच गईं और आग बुझाने का काम चल रहा है।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और वीडियो के आधार पर यह बात सामने आई है कि आग किसी ने जानबूझकर लगाई है। हार्टिकल्चर विभाग के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। पिछले साल 30 लाख लीटर पानी का छिड़काव करने के बाद आग बुझी थी। कई सेक्टरों में धुआं फैलने से लोगों का परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। सिटी सेंटर के पास सेक्टर- 34, 35, 25,जलवायु विहार, सेक्टर-41, 50 के अलावा और कई सेक्टर है।
विज्ञापन
लकड़ी और पत्ते का ढेर बन रही समस्या
लकड़ी और पत्ते का ढेर होने के कारण आग बुझने के बाद फिर से धधक उठती है। जहां आग लगी है उस मैदान के लेवल को बराबर करने के लिए इसे कूड़े से पाटा गया था। यहां बड़े-बड़े गड्ढों में कूड़ा भरकर उसे पाटा गया है। इन्हीं गढ्ढों में आग लगी है। पिछले साल भी इसी समय लग लगी थी और उसे बुझाने में करीब एक सप्ताह का समय लग गया था।
-- -- --
प्राधिकरण की ओर से सात जेसीबी लगाई गई
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गड्ढों के अंदर तक पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि आग को पूरी तरह से बुझाया जा सके। आग बुझने में कम से कम दो दिन का समय लगने की बात कही जा रही है। दरअसल गढ्ढों में हार्टिकल्चर का वेस्ट डाला जाता है। इसी वेस्ट में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां सात जेसीबी लगाई गई है। इनकी मदद से गढ्ढों को खोदा जा रहा है, ताकि आग को अंदर तक बुझाया जा सके।