फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The family members of the employees also gathered at the protest site.

Noida News: कर्मचारियों के परिजन भी धरना स्थल पर जुटे

Mon, 27 Oct 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 27 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The family members of the employees also gathered at the protest site.
करनाल। अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन के धरने को रविवार को 23 दिन हो जाएंगे। वहीं, जिला सचिवालय के सामने धरने पर बैठे कर्मचारियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। जबकि सरकार की ओर से समस्या समाधान का वादा किया गया था जो अब तक पूरा नहीं किया गया। इसी बीच कर्मचारियों के परिवारों के लोग भी धरना स्थल पर जुटने लगे हैं और शीघ्र ही बड़े आंदोलन की घोषणा की जा सकती है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक में कार्यरत 1271 कर्मचारी एचकेआरएन पोर्टल से जोड़े जाने की मांग को प्रमुख तौर पर उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि हरियाणा के काफी संख्या में कर्मचारियों को एचकेआरएन से जोड़ा गया है तो हमारी अनदेखी क्यों की गई। प्रधान अभिषेक और महासचिव महेश ने कहा कि 26 सितंबर को रोहतक से पैदल मार्च की शुरूआत की गई थी। इस अवसर पर महासचिव महेश, राकेश प्रधान, ईश्वंती, सचिन, बलराज, अशोक, तस्वीर, संजय, रीना, नवीन व देवेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed