{"_id":"603feece8ebc3ee63965dcf9","slug":"the-family-cremated-the-dead-body-after-44-hours-noida-news-noi5690741120","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन ने 44 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन ने 44 घंटे बाद किया शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
दादरी। अच्छेजा गांव में युवक दीपक की हत्या के 44 घंटे बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को 8 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। वहीं, परिजनों ने 1076 डायल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बादलपुर कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग की है।
सोमवार शाम बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा निवासी दीपक उर्फ चांद की हत्या पड़ोस में रहने वाले विपिन ने चाकूओं से वारकर कर दी थी। हत्या के मामले में विपिन समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया है।
घटना के 44 घंटे बीत जाने पर गांव के गणमान्य लोग एवं बादलपुर कोतवाली प्रभारी ने परिजनों और अन्य रिश्तेदार, महिलाओं को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत कर अंतिम संस्कार के लिए तैयार किया। बुधवार को दोपहर के समय अंतिम संस्कार किया गया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी धमेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि आठ घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले बुधवार सुबह से ही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया था। पुलिस के अधिकारी परिजनों को समझाने में लगे थे। कई दौर की वार्ता के बाद परिवार के लोगों को शांत किया गया। वहीं, ग्रामीण विशंभर दयाल ने 1076 पर डायल कर मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि बादलपुर कोतवाली प्रभारी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहा। उनको तत्काल हटाया जाए।