फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The engineer was brutally beaten up by the maintenance officers and guards in the society

सोसाइटी में इंजीनियर को मेंटेनेंस अधिकारी व गार्डों ने बेरहमी से पीटा

Sat, 10 Oct 2020 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
The engineer was brutally beaten up by the maintenance officers and guards in the society
नोएडा सेक्टर-121 स्थित सोसाइटी में मारपीट की वायरल सीसीटीवी फुटेज।
सोसाइटी में इंजीनियर को मेंटेनेंस अधिकारी व गार्डों ने बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी इंजीनियर को मेंटेनेंस अधिकारी व गार्डों ने बृहस्पतिवार को जमकर पीट दिया। इंजीनियर बिजली बिल की गड़बड़ी की शिकायत करने मेंटेनेंस कार्यालय गए थे। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच गार्डों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, शालीन माथुर इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर हैं। पिछले दिनों उनके पास अधिक बिजली बिल आया तो इसकी शिकायत करने वह बृहस्पतिवार को मेंटेनेंस ऑफिस चले गए। वहां मौजूद मेंटेनेंस के प्रोजेक्ट मैनेजर सलेक चंद से बात की तो दोनों में बिजली बिल को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने गार्डों को बुलाया और मारपीट कर इंजीनियर को ऑफिस से बाहर निकलवाने लगा। इस दौरान 20 से 25 सिक्योरिटी गार्ड मेंटेनेंस ऑफिस में पहुंच गए और उन्हें जबरदस्ती घसीटते हुए बाहर निकालकर बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए। इसके बाद पीड़ित ने मेंटेनेंस कंपनी एबीए ग्रुप के हेड अरविंद, प्रोजेक्ट मैनेजर सलेक चंद, प्रोजेक्ट हेड समेत दो दर्जन अज्ञात सिक्योरिटी गार्डों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड रमाशंकर, राहुल, रजनीश, मोनू व पंकज को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित शालीन माथुर का आरोप है कि मेंटेनेंस कंपनी की तरफ से बिजली बिल में घोटाला किया जा रहा है। इस कारण उन्होंने अपना विरोध जताया था।
विज्ञापन

मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और पांच सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। सिक्योरिटी एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed