फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The electricity line in Sector 47 will be underground at a cost of Rs 28.33 crore.

Noida News: 28.33 करोड़ की लागत से भूमिगत होगी सेक्टर-47 में बिजली लाइन

Wed, 29 Oct 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
The electricity line in Sector 47 will be underground at a cost of Rs 28.33 crore.
28 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत होगी सेक्टर-47 में बिजली लाइन
विज्ञापन

-सेक्टर-15 ए के बाद नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-47 के लिए जारी किया टेंडर, आगे सेक्टर-3 और 122 में भी होंगे काम

-बिजली लाइन भूमिगत होने से आंधी-बारिश में खराबी की समस्या होगी दूर, निर्बाध रूप से हो सकेगी बिजली की सप्लाई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-47 में बिजली की लाइन खंभों पर टंगी हुई नहीं दिखाई देगी। सेक्टर के ए, बी और सी ब्लॉक में बिजली की लाइन प्राधिकरण भूमिगत करने जा रहा है। इसके लिए लाइन समेत अन्य भूमिगत संसाधन विकसित करने में करीब 28.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह टेंडर प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग ने जारी कर दिया है। एजेंसियों से 11 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। फिर दस्तावेज परीक्षण शुरू होगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले सेक्टर-15 ए में बिजली लाइन भूमिगत करवाने के लिए काम हो रहे हैं। आगे औद्योगिक सेक्टर-3 और आवासीय सेक्टर-122 में भी बिजली लाइन भूमिगत की जाएगी।
प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया, सेक्टर-47 के डी ब्लॉक की बिजली लाइन को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से पहले भूमिगत किया गया था। इसलिए इस ब्लॉक को छोड़कर बाकी तीन के लिए परियोजना तैयार की गई है। लाइन भूमिगत होने से आंधी-बारिश में खराबी, तार टूटने की समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही पेड़ों की टहनियों की छटाई के लिए बिजली सप्लाई नहीं रोकी जाती है। रखरखाव कई और मायने में विद्युत विभाग के लिए भी बेहतर हो जाता है। इसलिए प्राधिकरण ने सभी सेक्टरों में अलग-अलग चरण में बिजली लाइन भूमिगत करवाने का निर्णय लिया है। 2024 में सेक्टर-15 ए के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन किया गया था। यहां पर भी परियोजना में कुछ बदलाव हुए हैं।
विज्ञापन

मॉडल बनेगा सेक्टर-15 ए, जनवरी-2026 में पूरे हो जाएंगे काम
सेक्टर-15 ए को नोएडा प्राधिकरण भूमिगत बिजली लाइन के लिए मॉडल बनाने पर काम कर रहा है। 2024 में यहां के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन किया गया था। जनवरी 2025 में काम शुरू करवाया गया था। यहां की लागत करीब 18.50 करोड़ रुपये अनुमानित है। जुलाई में नोएडा प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग की टीम मुंबई महानगर में अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के तंत्र का अध्ययन करने गई थी। वापस लौटने के बाद यहां की परियोजना में कई बदलाव किए गए हैं। पहला यह कि सेक्टर के अंदर बिजली लाइन के कनेक्शन को लगने वाले डबल पोल स्ट्रक्चर (दो खंभे) हटाकर इसकी जगह एक बक्सानुमा व्यवस्था रिंग मैन यूनिट (आरएमयू) बनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं बिजली के तार अंडरग्राउंड करने में साथ में एक और डक्ट बनाने का निर्णय लिया गया है। इस सेक्टर के काम करीब 75 प्रतिशत पूरे हो गए हैं। जनवरी 2026 में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed