फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Drugs Department will seek information from 150 pharma companies in Maharashtra, Bihar and Delhi

Noida News: महाराष्ट्र, बिहार और दिल्ली की 150 फार्मा कंपनियों से जानकारी लेगा औषधि विभाग

Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Drugs Department will seek information from 150 pharma companies in Maharashtra, Bihar and Delhi
गाजियाबाद। कैंसर की एक्सपायरी दवाओं से लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले नेटवर्क के बारे में जानकारी करने के लिए औषधि विभाग दूसरे राज्यों के संबंधित विभागों से मदद लेगा। संबंधित विभागों को पत्र लिखकर 2022 के केस के संबंध में भी जानकारी मांगी जाएगी। साल 2022 में कैंसर की नकली दवा के चक्कर में महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत हो गई थी। साथ ही कई अन्य राज्यों में भी लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा था। इस मामले में भी विश्वास त्यागी का नाम सामने आया था।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि कैंसर की दवाओं की तस्करी के मामले में विश्वास त्यागी का नाम सामने आने के बाद महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली समेत कई औषधि विभाग को पत्र लिखकर 150 फर्मों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है। वर्तमान में इनकी क्या स्थिति है, इस बारे में भी जानकारी की जा रही है। अंदेशा है कि विश्वास अपने पुराने साथियों की मदद से इस बार भी कैंसर की एक्सपायर दवाओं की सप्लाई कर रहा है। क्राइम ब्रांच और औषधि विभाग की टीम ने 22 नवंबर को 19 लाख रुपये कीमत की कैंसर दवाओं के साथ विश्वास त्यागी, आकाश शर्मा और प्रिंस को गिरफ्तार किया था। इस मामले में लखनऊ से भी रिपोर्ट मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार अब प्रदेश स्तर की एजेंसियां भी इस मामले की जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन


-प्रश्नपत्र पर ही फर्म के चलने का अंदेशा-

जानकारी के अनुसार इस मामले में फर्जी बिल तैयार करने वाली कंपनी केयरहुड का ऑफिस छापे के दौरान बंद मिला है। साथ ही दिल्ली की कंपनियों पर कई दिन से ताला लगा होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस को अंदेशा है कि बोगस फर्म की मदद से नेटवर्क को चलाया जा रहा है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि कैंसर की दवाओं की तस्करी से जुड़ी फर्म के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक जिन कंपनियों का नाम सामने आया है, उनके ऑफिस बंद मिले हैं। कंपनियों के मालिकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed