फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The dog attacked innocently, the owner kept watching from the roof

कुत्ते ने मासूम किया हमला, छत से देखते रहे मालिक

Mon, 17 Jan 2022 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
The dog attacked innocently, the owner kept watching from the roof
बादलपुर में वायरल वीडियो में कुत्ते से बच्चे को छुड़ाती महिला। - फोटो : Grnoida
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादोपुर में छह वर्षीय मासूम पर एक पालतू कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। कुत्ते के काटने की शिकायत करने पर परिजनों के साथ भी दबंगों ने मारपीट की। कुत्ते काटने का वीडियो पीड़ित ने सोशल मीडिया पर वायरल कर इंसाफ की गुहार लगाई। वीडियो पर संज्ञान लेकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सादोपुर गांव निवासी रविंद्र का पालतू कुत्ता घर के बाहर निकल गया और रास्ते में जा रहे सोनू को गिराकर उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि लोगों के शोर मचाने पर भी कुत्ते ने बच्चे का पैर नहीं छोड़ा। मासूम चीखता रहा और आसपास के लोग भी उसे बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कुत्ते का मालिक इस घटना को छत पर खड़ा होकर देखता रहा। आखिर लोगों ने डंडे और बेटे से पीटकर कुत्ते को वहां से हटाया। परिजन सोनू को तत्काल अस्पताले ले गए। उधर, जब परिजन इस घटना की शिकायत लेकर कुत्ते के मालिक के पास पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कुत्ते के काटने के दौरान बनाई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रविंद्र व सौरव को गिरफ्तार किया है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed