फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The doctor's watch strikes nine o'clock, seven thirty.

Noida News: डॉक्टर साहब की घड़ी नौ बजे बजाती है साढ़े सात का समय

Mon, 18 May 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
The doctor's watch strikes nine o'clock, seven thirty.
समय से डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे सेक्टर-57 स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी के डॉक्टर
विज्ञापन

फोटो है---

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जब बाकी लोगों की घड़ी में नौ बज रहे होते हैं, सेक्टर-57 स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी के डॉक्टरों की घड़ी साढ़े सात बजा रही होती है। इसलिए वह अपनी घड़ी के हिसाब से ही डिस्पेंसरी पहुंचते हैं। उधर, डॉक्टर के इंतजार में मरीज परेशान होते रहते हैं। सोमवार को इस डिस्पेंसरी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मरीज तय समय के हिसाब से सुबह 7:30 बजे पहुंच गए थे, लेकिन डॉक्टर नौ बजे तक नहीं आए। इस बीच मरीजों को करीब डेढ़ घंटे तक अपनी बीमारी के इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।
हालांकि डिस्पेंसरी इंचार्ज का कहना था कि किसी वजह से डॉक्टर समय पर नहीं पहुंच पाए, इसकी सूचना उन्होंने पहले ही दे दी थी, मगर मरीजों का कहना है कि आए दिन डॉक्टर लेट ही आते हैं और उन्हें धूप और गर्मी में इंतजार करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि दवा लेने के लिए भी एक से दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है। कई बार डिस्पेंसरी प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, बावजूद स्थायी समाधान नहीं होता।
विज्ञापन

किसी कारणवश डॉक्टर समय से नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि पहले ही इसकी सूचना दे दी गई थी। सुबह नौ बजे आकर मरीजों को देखना शुरू कर दिया गया था। -डॉ. विनय जादौन, डिस्पेंसरी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed