फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The DM inspected the security, traffic and food safety preparations.

Noida News: डीएम ने सुरक्षा, यातायात और फूड सेफ्टी की तैयारियों को परखा

Sun, 21 Sep 2025 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
The DM inspected the security, traffic and food safety preparations.
-ट्रेड शो की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में हुई बैठक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट सभागार में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ आयोजन है। इसे सफल बनाने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध व समन्वित तरीके से निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सबकी प्राथमिकता है। सभी विभाग अपने-अपने ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप कार्य का निर्वहन सुनिश्चित करें। नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों की ओर से ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। होटल दरें निर्धारित दरों के अनुसार ही रहेंगी। इसके लिए नोडल अधिकारी ग्रेनो को जिम्मेदारी सौंपी गई। एआरटीओ को 100 बसों की सूची चालकों सहित उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वहीं हैलीपैड का कार्य समय से पूर्ण करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। फायर सेफ्टी एवं विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाएं संबंधित विभाग के अधिकारी देखेंगे। स्टेज एवं हैलीपैड की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन विभाग ने अपनी तैयारियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था की रूपरेखा दिखाई। जिलाधिकारी ने साइनेज की सूची उपलब्ध कराने, खराब वाहनों को हटाने के लिए प्वाइंट तय करने एवं जेसीबी-हाइड्रा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम की उपलब्धता भी ट्रैफिक विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को होटल, फूड स्टॉल एवं लाउंज में फूड सेफ्टी ऑफिसर की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा नेटवर्क सुविधा रिलायंस एवं जियो के माध्यम से सुनिश्चित कराने पर भी बल दिया गया। निर्देशित किया गया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के भव्य आयोजन का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। ताकि अधिक से अधिक उद्यमी, निवेशक, विदेशी प्रतिनिधि और आमजन इस आयोजन से जुड़ सकें। मीडिया, सोशल मीडिया, होर्डिंग, पोस्टर, रेडियो एवं अन्य सभी माध्यमों के जरिए प्रचार-प्रसार अभियान को गति दी जाए। जिससे प्रदेश की औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिंक क्षमता की झलक देश-दुनिया तक पहुंचे। आगंतुकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करने पड़े। इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed