{"_id":"6880d9f7f2f3aacea40a2b79","slug":"the-district-will-host-the-central-zone-national-netball-competition-grnoida-news-c-23-1-lko1064-69199-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेंट्रल जोन राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेंट्रल जोन राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जिला
विज्ञापन
फोटो --
गौतबुद्ध नगर के सिद्धार्थ और वीरेश यूपी टीम से खेलेंगे, 26 और 27 जुलाई को होंगे मुकाबले
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। सेंट्रल जोन राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार गौतमबुद्ध नगर को मिली है। पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबले ग्रेटर नोएडा के विशाल इंटरनेशनल स्कूल में होंगे। इसमें पांच राज्यों की टीमें भाग लेंगी। आयोजकों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
यूपी नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन 26 और 27 जुलाई को 14वीं सेंट्रल जोन राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता कराएगा। प्रशिक्षक व जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सचिव शिलांकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इनमें जिले से दो खिलाड़ी भी शामिल हैं।
21 को हुआ था ट्रायल
गाजियाबाद के महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जुलाई को यूपी टीम के लिए ट्रायल हुआ था। इसमें पुरुष वर्ग में ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव निवासी सिद्धार्थ महतो व वीरेश सैनी को भी चुना गया। दोनों खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेटबॉल की गुर सीखते हैं। महिला वर्ग में जिले से किसी खिलाड़ी ने हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ये टीमें लेंगी हिस्सा
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के टीमें भाग ले रही हैं। सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने लिए सभी टीमें 25 जुलाई को ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगी। 60 से अधिक खिलाड़ियों के साथ ऑफिशियल व टीम मैनेजर शामिल होंगे।
-- -- -- -- -- -
दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे सिद्धार्थ व वीरेश
सिद्धार्थ व वीरेश दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलते नजर आएंगे। इससे पहले दोनों खिलाड़ियों ने जूनियर स्तर की राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता में यूपी का प्रतिनिधित्व किया था। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होने पर परिवार में खुशी की लहर है।