फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The district team won the trophy by defeating Bijnor in the Kabaddi Championship

Noida News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यूपी टीम के लिए होंगे चयनित

Mon, 27 Jan 2025 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
The district team won the trophy by defeating Bijnor in the Kabaddi Championship
- कबड्डी चैंपियनशिप में जिले की टीम ने बिजनौर को हराकर जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप (सुपर लीग) में गौतमबुद्ध नगर की कबड्डी टीम ने दूसरी बार खिताब हासिल कर एक बार फिर जिले को गौरवान्वित किया है। जिले की टीम ने बिजनौर की टीम को 39-34 अंक से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 21 फरवरी से ओडिशा में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम के लिए चयन किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के इमलियाका गांव स्थित संतराम आर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 24 से 26 जनवरी को 51वीं उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष कबड्डी (सुपर लीग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। जितेंद्र नागर ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर व बिजनौर की टीमों के बीच रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। अंत में जिले की टीम ने 39-34 अंक से बाजी मारी। इससे पहले भी जिले की टीम 49वीं उत्तर प्रदेश सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप (सुपर लीग) में अपना परचम लहरा चुकी है। गौतमबुद्ध नगर की कमान अमित नागर ने संभाली। कप्तान अमित ने बताया कि 12 से 13 जनवरी को कानपुर में 51वीं उत्तर प्रदेश सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप (जोन-बी) के मुकाबले खेले गए थे। इसमें टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस पर कोच जितेंद्र नागर ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed