{"_id":"6682b4455d368a6ef3040f19","slug":"the-district-magistrate-welcomed-the-students-by-giving-them-the-vaccine-noida-news-c-1-gnd1002-1848181-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिलाधिकारी ने टीका लगाकर छात्रों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिलाधिकारी ने टीका लगाकर छात्रों का किया स्वागत
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने टीका लगाकर छात्रों का किया स्वागत
समर कैंप के बाद खुले परिषदीय स्कूल, दोपहर 2 बजे तक चलेंगी कक्षाएं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। समर कैंप के बाद सोमवार से परिषदीय स्कूल खुल गए हैं। सेक्टर-12 स्थित कंपोजिट स्कूल में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने छात्रों को टीका लगाकर स्वागत किया। बच्चों को भोजन में खीर, हलवा भी दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बच्चों से पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और उसी के अनुसार उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह परिषदीय विद्यालय में अपने बच्चों का नामांकन कराते हुए उनको नियमित विद्यालय भेजें। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मलकपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत किया। सर्फाबाद के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया गया और बच्चों को चॉकलेट भी दी गई। इसी के साथ स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। जिले के 511 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षामित्र ने एक उत्सव के रूप में विद्यालयों को फूल, पत्ती, रंगोली व गुब्बारों से सजाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर 61 जनपद स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जिला समन्वयक, डायट मेंटर, एसआरजी व एआरपी की ओर से आवंटित विद्यालय में पहुंच कर नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत करते हुए उनको प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों ने की मस्ती
गर्मियों की छुट्टी के लंबे समय बाद बच्चे एक दूसरे से मिले। लंच के दौरान बच्चों ने खूब मस्ती की। हालांकि गिझाैड़ के कंपोजिट विद्यालय के कुछ छात्रों का कहना था कि उनको पानी जितनी पतली खीर मिली है।