{"_id":"6a2d83b1055be063d80a7555","slug":"the-deadline-for-the-tenders-for-both-metro-routes-has-been-extended-by-10-days-noida-news-c-1-noi1095-4390976-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेट्रो के दोनों रूट के टेंडर में 10 दिन का समय बढ़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेट्रो के दोनों रूट के टेंडर में 10 दिन का समय बढ़ाया गया
विज्ञापन
मेट्रो के दोनों रूट के टेंडर में 10 दिन का समय बढ़ाया गया
-एजेंसियों की तरफ से दिए गए प्रस्ताव पर एनएमआरसी का निर्णय, 23 जून को साफ होगी तस्वीर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा। सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन और ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक बनने वाले नए मेट्रो रूट के निर्माण को लेकर थोड़ा और इंतजार करना होगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने दोनों रूटों के सिविल कंस्ट्रक्शन टेंडर की आखिरी तारीख को 10 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। पहले इसके लिए 12 जून की तारीख तय थी, जिससे उम्मीद जताई जा रही थी कि शनिवार तक टेंडर में शामिल होने वाली एजेंसियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। अब इस 1200 करोड़ की बड़ी परियोजना में आगे की स्थिति 23 जून को ही स्पष्ट हो पाएगी।
सेक्टर-142 से सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन तक मेट्रो रूट करीब 11.56 किमी लंबी होगा। इस लाइन पर आठ मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस सेक्टर-94, सेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनेंगे। वहीं, ग्रेटर नोएडा में डिपो से बोड़ाकी तक मेट्रो रूट 2.6 किलोमीटर का होगा। इनमें एक जुनपत और दूसरा बोडाकी मेट्रो स्टेशन होगा। सिविल के बाद दोनों ही रूट पर ट्रैक बिछाए जाने, विद्युत यांत्रिक समेत अन्य काम अलग से होंगे।