{"_id":"604fa9ab8ebc3ee646386ad7","slug":"the-danger-of-corona-started-again-in-the-district-noida-news-noi5715237147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना से जनवरी और फरवरी में मिली राहत का दौर गुजर चुका है। कोरोना का खतरा एक बार फिर जिले में पांव पसार रहा है। ऐसे में सावधानी ही सबसे बेहतर इलाज है। लोगों के लापरवाह रवैया से कोरोना केस की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके लोग नियमों को भूल रहे हैं। नियमों की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में सतर्क रहने की आवश्यकता है।
युवाओं पर सबसे अधिक संकट
आयु के अनुसार कोरोना का खतरा देखें तो अब तक 21 से 40 साल के लोग सबसे अधिक चपेट में आए हैं। 11 मार्च तक जिले में कोरोना के 25643 मामले सामने आए थे। इनमें से 12544 लोग 21 से 40 वर्ष की आयु के बीच के थे। वहीं, 7596 मरीज 41 से 60 वर्ष की आयु के थे। जबकि, 60 से अधिक आयु के 3118 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया। 11 से 20 साल के 1569 लोग संक्रमित हुए। बच्चे भी इस बीमारी से बच नहीं सके। शून्य से 10 साल तक की आयु के 816 बच्चे इस बीमारी की चपेट में आए।
15 दिन में बदले हालात
जनवरी में नए केस घटने का सिलसिला शुरू हुआ था, लेकिन मार्च में संक्रमण धीरे-धीरे फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। मार्च के शुरुआती 15 दिन में 133 मामले सामने आए हैं। जबकि, फरवरी के शुरुआती 15 दिनों में 80 और जनवरी के शुरुआती 15 दिन में 294 मरीज मिले थे। इन महीनों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या पर गौर करें तो जनवरी के शुरुआती 15 दिन में 517, फरवरी के 15 दिन में 88 लोग एवं मार्च के 15 दिनों में 129 लोग ठीक स्वस्थ हुए हैं। जनवरी और फरवरी में नए केस के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा थी। वहीं, मार्च में ठीक होने वालों की तुलना में नए केस बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में अधिक खतरा
कोरोना का कहर यूं तो पूरे जिले में है, लेकिन बिसरख में मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही है। 11 मार्च तक आए केसों में सबसे अधिक 8796 बिसरख क्षेत्र से हैं। यह कुल केसों का 34.30 प्रतिशत है। वहीं, दनकौर में 3575 केस मिले, जो 13.94 प्रतिशत है। दादरी में 1593 यानी 6.21 प्रतिशत केस मिले हैं। वहीं, जेवर में 403 यानी 1.57 प्रतिशत केस सामने आए हैं। अन्य क्षेत्रों में कुल 10384 यानी 40.49 प्रतिशत केस मिले हैं।
24 घंटे में 2 नए केस मिले, 13 हुए ठीक
सोमवार को राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 2 नए मरीज मिले हैं। हालांकि, 13 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 25505 लोग ठीक हो चुके हैं। 73 मरीजों का इलाज चल रहा है। 91 लोगों की मौत हुई है। जिले में कोरोना के कुल केसों की संख्या 25669 हैं। प्रदेश में सबसे अधिक नए केस 35 लखनऊ में हैं। वहीं गाजियाबाद में 7 नए केस सामने आए हैं।