{"_id":"63092b3b1873fc1ee4498a84","slug":"the-crook-who-robbed-150-in-four-years-was-arrested-noida-news-noi667032244","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल में 150 लूट कर चुका बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल में 150 लूट कर चुका बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 142 थाना पुलिस की गिरफ्त में एनसीआर में लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आ
- फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाना पुलिस ने चार साल में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद व दिल्ली में 150 मोबाइल और सोने की चेन लूटने वाले आरोपी को साथी संग गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बागपत के बली निबाली निवासी सन्नी धामा और गाजियाबाद के विजयनगर निवासी अनुज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चेन, 11 मोबाइल, एक तमंचा, चाकू और बाइक बरामद की है। सन्नी डेढ़ माह पहले जेल से छूटा और एक के बाद एक लगभग 25 वारदातों को अंजाम दिया। सन्नी पर 30 और अनुज पर पांच केस दर्ज हैं।
क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल व चेन स्नेचिंग की वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने थाना पुलिस को निर्देश दिया है। सेक्टर-142 थाना प्रभारी उत्तम कुमार की टीम भी क्षेत्र में घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने एडवांट बिल्डिंग के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपी बाइक व बैग लेकर निकलते और एकांत मार्ग पर जो भी राहगीर दिखता उससे मोबाइल या चेन लूटकर फरार हो जाते थे। सन्नी के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में केस दर्ज हैं। दिल्ली में उस पर कोई वारदात दर्ज नहीं है, जबकि आरोपी ने दिल्ली में भी वारदात की जानकारी दी है। सन्नी सुबह की सैर करने वाले बुजुर्गों व अन्य लोगों को भी निशाना बनाता था।
दिल्ली में बेचता है लूटे गए मोबाइल
सन्नी लूटे गए मोबाइल दिल्ली में बेचता था। दिल्ली निवासी एक शख्स से सन्नी मिलता रहता था। दिल्ली निवासी शख्स मिलने से पहले सन्नी की अपने साथियों से तलाशी दिलवाता था, ताकि उसकी पहचान आदि छुपी रहे। पुलिस इस शख्स तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है।