फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The criminal who opened fire on the police team was sentenced to three years' imprisonment.

Noida News: पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश को तीन साल की सजा

Thu, 16 Jan 2025 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
The criminal who opened fire on the police team was sentenced to three years' imprisonment.
पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश को तीन साल की सजा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एक अदालत ने बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेनो वेस्ट में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश को तीन साल पांच माह व 10 दिन के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया हैं। जुर्माना राशि का भुगतान नहीं करने पर दोषी को 15 दिन की अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2021 में पुलिस टीम की एक बाइक सवार बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई कर बदमाश सचिन उर्फ पप्पू निवासी राजपुर कला मैनपुरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने केस की सुनवाई के बाद बदमाश को दोषी करार देकर तीन साल पांच माह व 10 दिन के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं गैंगस्टर एक्ट में जिला न्यायालय की एक अदालत ने मोहित अवाना निवासी असगरपुर नोएडा को 4 वर्ष 4 माह व 25 दिन के सश्रम कारावास की सजा सुनाई हैं। साथ ही 5 हजार का अर्थदंड लगाया हैं। अर्थदंड नहीं देने पर 7 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भी सुनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed