फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The craze for fisheries is increasing in the district, employment is being provided.

Noida News: जिले में बढ़ रहा मत्स्य पालन का क्रेज, मिल रहा रोजगार

Fri, 21 Nov 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The craze for fisheries is increasing in the district, employment is being provided.
कासगंज। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और संरक्षण के लिए विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। सरकार की मछली पालन योजनाओं का लाभ उठाकर जिले में करीब सौ से अधिक लोग मत्स्य पालन कर रहे हैं। जिससे आजीविका के अवसर भी लोगों को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायतों के तालाबों के पट्टे भी मत्स्य पालन के लिए किसानों को दिए जाते हैं। विभाग मछली पालन करने वालों को न केवल तकनीकी ज्ञान दे रहा है बल्कि विभिन्न योजनाओं से लाभांवित भी कर रहा है। इसके लिए मत्स्य पालन और जलीय कृषि अवसंरचना विकास निधि में तीन फीसदी ब्याज अनुदान के साथ बुनियादी ढांचे का वित्त पोषण करती है। मछली उत्पादन के लिए शासन से नीली क्रांति योजना, पीएम मत्स्य संपदा योजना लागू हैं। इसके अलावा अमृत सरोवरों के माध्यम से आजीविका के अवसर बढ़ाए जा रहे है। जिले में करतला, रोहू एवं फंगास मछली का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


गंगा में छोड़े गए 2.35 लाख मत्स्य बीज
कासगंज। जिले में मत्स्य विभाग की ओर से गंगा में इसी माह में 2.35 लाख मत्स्य बीज छोड़े गए। विभाग का मानना है कि नदी से बड़ी मछलियों को निकाला जाता है। ऐसे में मछलियों का उत्पादन बढ़ाने के लिए मत्स्य बीज छोड़े जाते हैं। जिला मत्स्य अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि जिले में मत्स्य पालन का क्रेज बढ़ा है। लोगों को तकनीकी के माध्यम से मत्स्य पालन करके रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मत्स्य पालन में दस प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed