फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The CQM team will investigate where the Rs 55 crore received for pollution control was spent.

Noida News: प्रदूषण नियंत्रण के लिए मिले 55 करोड़ रुपये कहां खर्च हुए, हिसाब लेगी सीक्यूएम की टीम

Thu, 26 Feb 2026 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
The CQM team will investigate where the Rs 55 crore received for pollution control was spent.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। तमाम इंतजाम के बाद भी शहर में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के अफसरों से सीएक्यूएम की टीम सवाल करेगी। रिपोर्ट से नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनकैप) से मिलने वाली धनराशि का ब्यौरा भी लेगी। एनकैप से नोएडा प्राधिकरण को अब तक 55.7 करोड़ रुपये मिल चुके हैं जिसे शहर में प्रदूषण नियंत्रित करने की व्यवस्था पर खर्च करनी थी। प्राधिकरण ने अब तक महज 31.54 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। शेष धनराशि का क्या हुआ यह भी मुद्दा रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रहे ऑपरेशन क्लीन एयर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पिछली बार 100 सड़कों का निरीक्षण कराया था। इसमें शहर की सड़कों पर मशीनों के जरिये प्रदूषण रहित सफाई के दावे आधेे-अधूरे मिले थे। टीम के पहुंचने से पहले ही प्राधिकरण ने सड़कोंं पर पानी का छिड़काव कराया था ताकि धूल न उड़े। टीम ने सड़क पर पानी भरा देख सवाल भी खड़े किए थे। टीम ने सुधार करके दोबारा आने की बात कही थी।
विज्ञापन

अब शुक्रवार को टीम दोबारा आ रही है और शहर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सवाल करेगी। सड़कों किनारे उड़ने वाली धूल, रोकने के इंतजाम, कचरा प्रबंधन व अन्य बिंदुओं को पर सवाल किया जाएगा। पहले प्रेजेंटेशन होगा जिसके बाद निरीक्षण होगा। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अफसरों के संग यूपीपीसीबी की टीमें भी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed