फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The cow is the mother of all humanity: Avimukteshwaranand Saraswati.

गाय समस्त मानवता की माता है: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Sun, 14 Jun 2026 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
The cow is the mother of all humanity: Avimukteshwaranand Saraswati.
फोटो:
विज्ञापन

--------------
गाय समस्त मानवता की माता है: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
-जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टी यात्रा रविवार को ग्रेनो वेस्ट पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की गविष्टी यात्रा रविवार को ग्रेनो वेस्ट पहुंची। यहां गौड़ सिटी के पास भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद एक बैंक्वेट हॉल स्थित कार्यक्रम स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच पृथला चौक से गौड़ सिटी तक श्रद्धालुओं और सनातन धर्म प्रेमियों ने पुष्पवर्षा भी की।


कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व पादुका पूजन के साथ हुआ। यहां शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि समस्त मानवता की माता है। उन्होंने गोदुग्ध के आध्यात्मिक व स्वास्थ्य संबंधी महत्व की भी जानकारी दी। गौसंवर्धन को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। दादरी विधानसभा कार्यक्रम के सहसंयोजक आलोक द्विवेदी ने बताया कि शंकराचार्य ने वेद नगर को दादरी विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की। वेद नगर के नेतृत्व में क्षेत्र में गोधाम निर्माण का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जनसामान्य से एक व्यक्ति, एक नोट के माध्यम से सहयोग प्राप्त किया जाएगा। कार्यक्रम में शंकराचार्य ने उपस्थित जनसमूह को गोरक्षा, गोसेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed