फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The corridor will prove to be a boon for the industries of the state

Noida News: प्रदेश के उद्योगों के लिए वरदान साबित होगा कॉरिडोर

Sun, 14 Sep 2025 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
The corridor will prove to be a boon for the industries of the state
-डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक ने यूपी की राज्यपाल व सीएम से की मुलाकात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के पदाधिकारियों ने शनिवार को लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। अफसरों ने सीएम को बताया कि कॉरिडोर प्रदेश के उद्योगों के लिए वरदान साबित होगा। उद्यमी आसानी से अपने उत्पाद को बंदरगाहों तक पहुंचा पा रहे हैं। प्रोजेक्ट की आकर्षक झलकियों के साथ टेबल बुक भी भेंट की।

डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बताया कि डीएफसीसी के ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर यूपी में बनकर तैयार है। दोनों कॉरिडोर प्रदेश के उद्योगों के लिए वरदान साबित होगा। कानपुर के चमड़ा उद्योग, अलीगढ़ का ताला, फिरोजाबाद का कांच और भदोही की कालीन अब आसानी से बंदरगाहों तक पहुंच रही है। अभी तक उद्योगपति सड़कों के माध्यम से माल बंदरगाहों तक भेज रहे थे। जिसमें काफी समय लगता है, लेकिन कॉरिडोर की मदद से माल कम समय में पहुंच रहा है। इससे लॉजिस्टिक लागत घटने के साथ ही वैश्विक बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। उद्योगों के साथ कॉरिडोर किसानों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। किसान कॉरिडोर से अपने फल, सब्जी और दूध को बिना खराब हुए भेज रहे है। प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रयागराज को अत्याधुनिक ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। वहां बड़ी संख्या में रोजगारों को युवा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed