फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The corporation will not collect increased house tax from building owners before 2025.

Noida News: भवन स्वामियों से 2025 से पहले बढ़ा हुआ गृहकर नहीं लेगा निगम

Sat, 04 Oct 2025 02:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The corporation will not collect increased house tax from building owners before 2025.
मेरठ। गृहकर के मामले में भवन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। वर्ष 2022, 23 और 24 का बढ़ा हुआ गृहकर नगर निगम नहीं लेगा, अब सिर्फ 2025 से ही बढ़ा हुआ नया गृहकर लिया जाएगा। निगम के सदन में इसका प्रस्ताव पास होने के बाद शुक्रवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम ने गृहकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को पत्र लिख दिया है। इसमें 2025 से ही नए गृहकर से वसूली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जीआईएस सर्वे में महानगर में 4.49 लाख भवनों को चिह्नित किया गया है। निगम के भौतिक सत्यापन में 3.50 लाख भवनों से गृहकर की वसूली होना है। शुरूआत में 2022 से बढ़ा हुआ नया गृहकर लेना निगम ने तय किया। इस पर भाजपा पार्षदों ने आपत्ति कर दी थी। इसे लेकर तीन-चार बार हंगामा हुआ। एक माह पहले निगम ने गृहकर पर चर्चा की। भाजपा पार्षद अजय चंद्रा, राजीव गुप्ता उर्फ काले, दीपक वर्मा, पंकज गोयल सहित आठ पार्षदों के प्रस्ताव पर निगम ने मुहर लगा दी। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने माना कि 2025-26 से ही बढ़ा हुआ नया गृहकर भवन स्वामियों से लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश के बावजूद भी 2025 से पहले बढ़ा हुआ गृहकर भवन स्वामियों से निगम ले रहा था। इस पर पार्षदों ने दोबारा नाराजगी जताई। शुक्रवार को पार्षद राजीव गुप्ता व अन्य पार्षदगण नगर आयुक्त और फिर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी से मिले। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि सदन में यह पास हो चुका है। इसके आधार पर ही निगम अब 2025 से नए गृहकर की वसूली करेगा। 2025 से पहले बढ़ा हुआ गृहकर निगम नहीं लेगा। अगर किसी भी भवन स्वामी को आपत्ति है या वह संतुष्ट नहीं है तो मुख्य कर निर्धारण अधिकारी या फिर गृहकर से संबंधित समस्या पर सुनवाई करने वाले कंट्रोल रूम में पहुंचे। जहां पर उनका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed