{"_id":"6920c1a869a08d91bc041355","slug":"the-corporation-removed-illegal-hoardings-and-banners-na-news-c-246-1-sknl1018-147149-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निगम ने हटाए अवैध होर्डिंग व बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निगम ने हटाए अवैध होर्डिंग व बैनर
Sat, 22 Nov 2025 01:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड से अवैध बोर्ड हटाता निगम का कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर रेलवे रोड पर सड़क पर दुकानदारों की ओर से रखे विज्ञापन बोर्ड जब्त कर लिए। सड़क पर बोर्ड रखे होने से यातायात प्रभावित हो रहा था और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार निगम की टीम ने दुकानदारों को सड़क पर बोर्ड न रखने के प्रति चेताया था।
इसके अलावा निगम की ओर से विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग व बैनर हटवाए। यह होर्डिंग व बैनर अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक सड़क किनारे रखे हुए थे। कुछ होर्डिंग विभिन्न चौकों, पोल, डिवाइडर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगे हुए थे। जो शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे थे। बिना अनुमति से लगाए गए इन होर्डिंग की वजह से नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान भी हो रहा था।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर एसडीओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में की गई। एसडीओ शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने शहीद भगत सिंह चौक से होर्डिंग व बैनर हटाने का अभियान शुरू किया। रेलवे रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से अग्रसेन चौक तक सड़क किनारे रखे होडिंग उठाकर निगम की ट्रॉली में लोड किए। यह होर्डिंग सड़क किनारे रखकर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ था।
विज्ञापन
कई बार निगम की टीम द्वारा इन्हें समझाया गया था। लेकिन फिर भी दुकानदारों द्वारा सड़क पर होर्डिंग व बैनर रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। इसके अलावा उनकी टीम ने डिवाइडर पर लगे पोल, पेड़ों व अन्य स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग भी हटाए गए। उनकी टीम ने होर्डिंग व बैनरों को उतारकर निगम के वाहनों में लोडकर गोदाम में पहुंचाया। होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर विज्ञापन साइट बनी हुई है।