फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The condition of roads and flyovers in North East Delhi will improve.

Noida News: उत्तर पूर्वी दिल्ली की सड़कों और फ्लाईओवरों की सुधरेगी हालत

Sun, 05 Oct 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
The condition of roads and flyovers in North East Delhi will improve.
पीडब्ल्यूडी की ओर से मरम्मत कार्य के लिए टेंडर निकाला
विज्ञापन

-----------------
51 करोड़ रुपये होंगे खर्च



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में जर्जर सड़कें और कमजोर फ्लाईओवरों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लगभग 51 करोड़ रुपये की योजना पर काम शुरू किया है। विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। अगले एक महीने में काम शुरू हो जाएगा।



इस परियोजना का उद्देश्य उन मुख्य मार्गों का पुनरुद्धार करना है जो रोजाना भारी यातायात का दबाव झेलते हैं और लंबे समय से गड्ढों व जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां की प्रमुख सड़कें राजधानी के बाकी हिस्सों को जोड़ती हैं। इन पर किसी भी तरह की गड़बड़ी से रिंग रोड और वजीराबाद तक जाम लग जाता है। अधिकारियों ने बताया कि कई साल से फंड की कमी के कारण मरम्मत कार्य बार-बार टलता रहा है लेकिन अब फंड की समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत लोनी रोड (लोनी गोल चक्कर से यूपी सीमा तक), रोड नंबर 59 (लोनी गोल चक्कर से वजीराबाद पुल तक), यमुना विहार सर्विस रोड (रोड नंबर 66 से भजनपुरा पेट्रोल पंप तक), ईस्टर्न अप्रोच रोड (कांती नगर से कश्मीरी गेट आईएसबीटी तक), जीरो पुस्ता रोड, सीलमपुर रोड, पुरानी जीटी रोड और रोड नंबर 68 जैसे प्रमुख मार्गों पर काम किया जाएगा। साथ ही, लोनी, गोकलपुरी, खजूरी गोल चक्कर, शास्त्री पार्क और सीलमपुर फ्लाईओवर की सतह और संरचनात्मक मरम्मत भी होगा। वहीं, गोकलपुरी फ्लाईओवर और पुरानी जीटी रोड पर आरसीसी क्रैश बैरियर और पौधे भी लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा और सौंदर्य दोनों सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़भाड़ व दुर्घटना वाला क्षेत्र
राजधानी का उत्तर पूर्वी क्षेत्र सबसे भीड़भाड़ और दुर्घटना वाले क्षेत्रों में से एक है। लोनी रोड और पुराना जीटी रोड न केवल स्थानीय यातायात बल्कि दिल्ली से गाजियाबाद और मेरठ जाने वाले मालवाहक मार्गों के रूप में भी उपयोग में लाया जाता है। वहीं, यमुना विहार सर्विस रोड से भजनपुरा और सीलमपुर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों का स्थानीय ट्रैफिक गुजरता है। ऐसे में यहां पर अगले माह से मरम्मत कार्य शुरू कर पांच माह में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article