{"_id":"68ecfaa528418cc20b0d4fac","slug":"the-competition-going-on-in-lowerkoti-concluded-na-news-c-178-1-ssml1033-146073-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिक्षा खंड रोहड़ू बना जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिक्षा खंड रोहड़ू बना जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता
विज्ञापन
लोअर कोटी स्कूल जिला स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्रांए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोअरकोटी में चल रही प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी में सोमवार को अंडर-14 वर्ष छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शिक्षा खंड रोहड़ू ने ओवरआल विजेता का खिताब हासिल किया। मार्च पास्ट में प्रथम स्थान पर शिक्षा खंड रोहड़ू और सराहन दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में शिक्षा खंड रोहड़ू प्रथम और नेरवा दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में शिक्षा खंड छौहारा प्रथम और रोहड़ू दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में शिक्षा खंड रोहड़ू प्रथम और शिक्षा खंड टिक्कर दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में शिक्षा खंड रोहड़ू प्रथम और शिक्षा खंड छौहारा दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में शिक्षा खंड रोहड़ू को ओवरआल विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 21 शिक्षा खंड के 747 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियागिता के समापन पर रोहड़ू के एसडीएम बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। समोली पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश रेटका विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रबंधक सचिव एवं लोअर कोटी स्कूल के प्रधानाचार्य विकेश जनारथा ने मुख्य अतिथि को शाॅल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी विद्या दत्त शर्मा, स्कूल विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र देव शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू वर्मा, खंड विकास समिति सदस्य दिनेश चौहान, सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश दत्त शास्त्री, अतिरिक्त जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान और खेल समन्वयक रोहड़ू सुभाष संघेल उपस्थित रहे। मंच का संचालन कला अध्यापक सुशील कुमार ने किया।