फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The color will tell which department's doctor will treat you.

Noida News: रंग बताएगा किस विभाग का डॉक्टर करेगा आप का इलाज

Sun, 01 Oct 2023 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
The color will tell which department's doctor will treat you.
-आरएमएल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में विभागों को दिया अलग-अलग रंग
विज्ञापन

-अप्रैल तक शुरू होना है करीब 550 बेड का ब्लॉक, सुविधाएं हो जाएंगी एडवांस
-लुटियन जोन में तैयार होगा सबसे बड़ा सेंटर, एक जगह पर मिलेगी सभी सुविधाएं
राकेश शर्मा
नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार करवाने आ रहे मरीजों को आने वाले दिनों में विभाग की जानकारी लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे फ्लोर का रंग याद रखकर आसानी से वहां तक पहुंच सकेंगे। दरअसल अस्पताल में तैयार हो रहे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में हर विभाग का अलग रंग होगा। अगले साल अप्रैल माह में यह ब्लॉक बनकर तैयार हो जाएगा। लुटियन जोन के इस सबसे बड़े सेंटर में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
अस्पताल सूत्रों की माने तो आईसीयू के लिए हरा रंग, न्यूरोलॉजी के लिए नीला रंग, कार्डियोलॉजी विभाग के लिए सलेटी रंग, प्लास्टिक सर्जरी के लिए बैंगनी रंग, एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के लिए हल्का नीला रंग, ऑपरेशन थियेटर के लिए मध्यम नीला रंग चुना गया है। इसके अलावा कैंसर, बाल रोग विभाग, यूरोलॉजी, किडनी रोग विभाग सहित अन्य विभागों के लिए रंगों का चयन किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों की माने तो ब्लॉक का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। इससे पहले सभी विभागों को बेड व उचित जगहों का आवंटन हो जाएगा। आवंटन के आधार पर जगहों को उक्त रंगों से पेंट किया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि हर रंग का अपना महत्व है।
विज्ञापन


बॉक्स

ऐसे होगी पहचान
रंग विभाग / यूनिट
हरा आईसीयू
नीला न्यूरोलॉजी
ग्रे रंग कार्डियोलॉजी
बैंगनी - प्लास्टिक सर्जरी
स्क्राई ब्लू - एंडोक्रिनोलॉजी
हल्का नीला - ओटी


बॉक्स
9-10 हजार मरीज आते हैं रोज
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब 9 से 10 हजार मरीज उपचार करवाने आते हैं। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की जरूरत होती है। अभी यह सेवाएं अस्पताल के ओपीडी बिल्डिंग में चल रही हैं। जहां मरीजों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में ब्लॉक का निर्माण पूरा होने के बाद इन सभी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया जाएगा। नए ब्लॉक में जाने के बाद हर विभाग के पास पर्याप्त जगह होगी। इसका फायदा मरीजों को होगा। जगह बढ़ने से जहां सुविधाओं का विस्तार होगा वहीं ज्यादा मरीज उपचार करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
समझना होगा आसान
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ज्यादातर मरीज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड व अन्य प्रदेश से आते हैं। इसमें काफी संख्या गरीब परिवार से होती हैं, जो कम पढ़े-लिखे होते हैं। ऐसे में रंगाें के प्रयाेग से मरीज आसानी से अपने विभाग तक पहुंच सकता है। डॉक्टरों की माने तो मरीज की पर्ची का रंग भी उसी विभाग के फ्लोर के रंग के आधार पर करने की योजना बन रही है ताकि कोई दूर से देखकर ही बता देगा कि मरीज किस विभाग में उपचार करवाने आया था और उसे भटकने की जरूरत नहीं होगी।



बॉक्स
एम्स की तरह होंगे निजी वार्ड

आरएमएल अस्पताल में भी एम्स की तरह आधुनिक सुविधाओं के साथ निजी वार्ड की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में तैयार किए जा रहे सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में सेमी प्राइवेट वार्ड, प्राइवेट वार्ड, सामान्य वार्ड सहित अन्य सेवाएं विकसित की जा रही है। इस ब्लॉक में करीब छठे फ्लोर तक निर्माण के साथ अन्य सभी तरह का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed