{"_id":"68a0ab1d3f3c21089a0b769a","slug":"the-city-was-drenched-in-shyam-rasa-radhe-krishna-resounded-noida-news-c-23-1-lko1064-71835-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्याम रस में डूबे शहर में रात तक गूंजता रहा राधे-कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्याम रस में डूबे शहर में रात तक गूंजता रहा राधे-कृष्ण
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर मंदिरों, सेक्टरों, सोसाइटियों और गांवों में श्रद्धालुओं ने किया भजन-कीर्तन
नोएडा/यमुना सिटी/ग्रेटर नोएडा। शहर के लोग शनिवार को श्याम रस में डूबे रहे। सुबह मंदिरों में पूजा-पाठ किया फिर दिनभर राधा-कृष्ण जपते रहे। शाम के वक्त जगह-जगह कीर्तन भजन शुरू हो गया। रात के 12 बजते ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल, मंजीरे और ढोल-नगाड़ों की गूंज तेज हो गई। लोग भगवान कृष्ण का जयकारा लगाने लगे। कृष्ण जन्म का यह उत्सव बेहद आकर्षित करने वाला था।
जन्माष्टमी के मौके पर नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित इस्कॉन मंदिर में दिनभर हरिनाम कीर्तन व सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में पारंपरिक गीत लोग गाते रहे। इस दौरान भगवान की लीलाओं का वर्णन किया गया। इस्कॉन मंदिर में कृष्ण का विशेष पुष्प से भी अभिषेक किया गया। दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही जो शाम के वक्त और बढ़ गई।
सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-151ए खुर्जा डेरीन स्थित इस्कॉन मंदिर के अलावा सेक्टर-62 स्थित कार्तिकेय मंदिर, सेक्टर-33 और सेक्टर-37 स्थित सनातन धर्म मंदिर समेत अन्य मंदिरों में खासा रौनक देखने को मिली। सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज में बच्चों ने भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित विभिन्न लीलाओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर की ओर से ग्रेटर नोएडा के जीटा एक में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में हरिनाम कीर्तन व सनातन धर्म मंदिर में दिनभर पारंपरिक गीतों की रौनक छाई रही। भगवान की महाआरती की गई।
सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट, लोटस बुलेवर्ड, सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी, सेक्टर 119 स्थित एल्डिको आमंत्रण, सेक्टर-40, 44, 45, 51, 55, 71, 72, 73, 74, 75 समेत अन्य जगह पर जन्माष्टमी मनाई गई। सेक्टर-70 में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन ने कार्यक्रम किया। सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में झांकियां निकाली गईं।
ग्रेनो के सेक्टर बीटा, अल्फा, गामा, डेल्टा, स्वर्णनगरी, पाई, पी-3, पो-4,पी-2, ओमेगा, चाईफाई, जीटा, ईटा आदि सेक्टर-सोसाइटी और ग्रामीण व कस्बे में मंदिरों को सजाया गया। यहां श्रद्धालुओं ने कीर्तन-भजन किया।
यमुना सिटी में गोरखनाथ बाबा जाहरवीर मंदिर, दुर्गे मंदिर सहित अन्य मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों में भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। रबूपुरा में हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री राधा-कृष्ण मंदिर, जौनमाना चामुंडा मंदिर, सीताराम मंदिर, गंगा मंदिर, शंकर पार्वती व साइन बाबा आदि मंदिरों में भक्तों का ताता लगा रहा। भाईपुर, फलैदा, भुन्ना, रौनीजा, महमदपुर आदि गांव के मंदिरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुआ।
पेस्ट्री, पिज्जा, पास्ता से लगाया भोग
इस्कॉन समिति के अनुसार, भगवान कृष्ण के लिए 500 से अधिक प्रकार के भोग तैयार लगाए। इसमें माखन-मिश्री, मिठाइयां, नमकीन, विभिन्न प्रकार के केक, पेस्ट्री, पिज्जा, पास्ता, लजानिया, टैकोज, परांठे, पूरी, कचौड़ी, खीर, लड्डू और कई अन्य देश-विदेश के व्यंजन शामिल रहे। इन भोगों को तैयार करने में 30 से अधिक महिलाओं ने तैयार किया था।
चौराहों पर लगा जाम
इस्कॉन में श्रद्धालुओं की आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी अपनी तैयारी की थी। इस दौरान एनटीपीसी अंडरपास चौराहा से गिझौड़ चौराहा की ओर और गिझौड़ चौक से एनटीपीसी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहने से वैकल्पिक मार्ग में दबाव पड़ा। इसी तरह मोदी माल चौराहा से एडोब चौक, सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-54 तिराहा से गिझौड़ चौराहा के पास दोपहर से ही वाहन रेंगते नजर आए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मटकी फोड़ प्रतियोगिता
ग्रेनो वेस्ट स्थित सोसाइटियों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। निराला ग्रीनशायर सोसाइटी, गौड़ सौंदर्यम, एसके मेट्रो विले, एनआरआई रेजिडेंसी सोसायटी, अजनारा होम्स, संस्कृति विहार सोसाइटी, गौड़ सिटी के फोर्थ एवेन्यू, 6 एवेन्यू, फर्स्ट एवेन्यू, रक्षा एडेला सोसाइटी ,व्हाइट ऑर्किड सोसाइटी, अरिहंत आर्डेन सोसायटी, ऐस एस्पायर सोसाइटी सहित 150 से अधिक सोसाइटियों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन्माष्टमी पर ग्रेटर नोएडा में पुलिस रही अलर्ट
ग्रेटर नोएडा। जन्माष्टमी पर्व के मद्दनेजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस्कॉन मंदिर समेत शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पुलिस ने श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्ग पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखा। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस अधिकारियों ने खुद मंदिर परिसरों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारियों को चौकसी बढ़ाने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए गए थे। एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय रहा।