फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The city is scorched by the heat of the weather

Noida News: मौसम के गर्म तेवर से झुलसा शहर

Sun, 26 Apr 2026 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
The city is scorched by the heat of the weather
अधिकतर सड़कों पर रहा सन्नाटा, आज से राहत की उम्मीद
विज्ञापन

43 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
नोएडा/यमुना सिटी। मौसम के तेवर गर्म हो गए हैं। रविवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से बचने की जुगत करते नजर आए। हालांकि सोमवार से राहत की उम्मीद है क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। अगले दो दिनों तक गरज और चमक के साथ बरसात हो सकती है। 28, 29 और 30 अप्रैल को बारिश का येलो अलर्ट है।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को हवाओं की रफ्तार भी 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। दोपहर के वक्त अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा रहा। नोएडा और यमुना सिटी में लोग धूप से बचने के लिए गमछे और महिलाएं दुपट्टे का इस्तेमाल करती दिखीं। इस दौरान बाहर निकले लोगों ने पेय पदार्थ से गर्मी भगाने का प्रयास कियान्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस आने की संभावना है।
विज्ञापन

----------
प्रदूषण से हल्की राहत
शनिवार को जहां ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 300 पार होने के साथ रेड जोन में था वहीं रविवार को ऑरेंज जोन में 260 दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 226 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed