फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The city is bathed in colorful lights, Goddess Lakshmi will visit every home today

Noida News: सतरंगी रोशनी से नहाया शहर, आज घर-घर पधारेंगी लक्ष्मी

Mon, 20 Oct 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The city is bathed in colorful lights, Goddess Lakshmi will visit every home today
हिसार राजगुरु मार्केट पर दिवाली की खरीदारी करते ग्राहकों की भीड़। संवाद - फोटो : अमहट-भादर मार्ग को चौड़ा बनाने का चल रहा काम।

विज्ञापन
हिसार। शहरवासियों ने रविवार को घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाकर और दीप जलाकर छोटी दिवाली का स्वागत किया। बाजारों में दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। पूजन सामग्री, दीये, सजावटी सामान, कपड़े और मिठाई विक्रेताओं के यहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इस वजह से राजगुरु मार्केट सहित शहर के प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति रही। सोमवार को दीपोत्सव के मद्देनजर लोगों में उल्लास का माहौल रहा। लक्ष्मी जी के स्वागत के लिए घर में मंदिरों को सजाने का दौर चला।
पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक बंदोबस्त किए हैं। बाजारों में सादा वर्दी में पुलिस तैनात करने के साथ ही अलग-अलग चौराहों पर बनाए नाकों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। किसी के साथ कोई वारदात न हो इसके लिए पीसीआर और राइडर गलियों तक में गश्त करेंगे। बिजली, दमकल और चिकित्सा महकमा अलर्ट पर है। प्रशासन ने आतिशबाजी के लिए रात 8 से 10 बजे का समय निर्धारित किया है। इसके बाद अगर कोई आतिशबाजी करता पाया जाता हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए राइडर व पीसीआर की ड्यूटी लगाई गईं है जो कॉलोनियों में गश्त करेंगे।
विज्ञापन

सुबह से रात चला खरीदारी का दौर
धनतेरस पर अच्छे कारोबार के बाद छोटी दिवाली पर भी खूब बिक्री हुई। रविवार को लोगों ने जरूरत का सामान खरीदने के साथ ही मिठाई और पटाखों की खरीद पर ज्यादा जोर दिया। ग्राहक सजावटी सामग्री, बंदनवार, लटकन और झालरों को पसंद करते दिखे। राजगुरु मार्केट में कपड़ों की दुकानों और स्टॉल पर सस्ते और गर्म कपड़ों के लिए लोग उमड़ पड़े। इस वजह से चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद करने के बावजूद लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बाजार से निकलने और इधर आने वाली भीड़ के कारण नागोरी गेट से बस स्टैंड और रामलीला मैदान तक व आईजी चौक से टाउन पार्क पर वाहनों का जमा लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने पर इन नंबरों पर करें फोन
आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने राजगुरु मार्केट, बस स्टैंड, विद्युत नगर, नई सब्जी मंडी, पटेल नगर के अलावा बरवाला शहर, मेन बाजार आदमपुर व मेन बाजार उकलाना में दमकल गाड़ियां तैनात की हैं। 21 अक्तूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।आतिशबाजी या अन्य कारणों से आग लगती है तो डायल 112 पर सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा लैंडलाइन नंबर 01662-275050 पर भी फोन किया जा सकता है। यह नंबर बरवाला रोड पर जीजेयू के सामने बने दमकल स्टेशन का है।

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तैयारी
बिजली आपूर्ति बाधित होने से कोई खलल न पड़े, इसके लिए बिजली निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। निगम का दावा है कि कहीं बिजली सप्लाई में कोई खराबी आती है तो उनकी टीम 10 से 15 मिनट में मौके पर पहुंच जाएगी। फॉल्ट की समस्या आती है तो 9812452597, 7027974107, 7027974108, 7027974147 व 8930001593 पर कॉल कर सकते हैं।

जलने पर ये कदम उठाए
आतिशबाजी के दौरान हाथ-पैर जलने पर कम से कम 20 मिनट तक ठंडे पानी में रखें। क्योंकि इससे दर्द, सूजन और निशान पड़ने का खतरा कम होता है। इसके बाद चिकित्सक के पास जाएं। गंभीर रूप से जलने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं। जिला नागरिक अस्पताल में अस्थायी बर्न वार्ड तैयार किया गया है जिसमें 7 बेड की व्यवस्था की गई है। हालांकि गंभीर रूप से जले लोगों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा।

क्या रहेगा लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त
पंडित देव शर्मा के अनुसार लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से शुरू हो जाएगा, जो रात 9:05 तक रहेगा। स्थिर वृष लग्न में किया गया पूजन अत्यंत शुभ और धन-समृद्धि देने वाला रहेगा। कैलाश पंचांग के अनुसार तीन शुभ मुहूर्त घोषित किए गए हैं। पहला शुभ मुहूर्त प्रदोषकाल में शाम 5:46 से रात 8:20 बजे तक रहेगा। दूसरा स्थिर वृष लग्न में शाम 7:09 से रात 9:05 बजे तक रहेगा। वहीं, निशिथकाल में पूजन करने वालों के लिए रात 11:40 से 12:30 बजे तक का समय शुभ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed