फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The child was beaten so badly that the badminton racket was broken, cheek was torn and action was taken under sections of disturbing peace

Noida News: बच्चे को इतना पीटा कि बैडमिंटन रैकेट भी टूटा गया, गाल फटा और कार्रवाई हुई शांतिभंग की धाराओं में

Fri, 29 Aug 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
The child was beaten so badly that the badminton racket was broken, cheek was torn and action was taken under sections of disturbing peace
ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी की घटना, बच्चे ने बैडमिंटन खिलाने से किया था मना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की फ्यूजन होम्स सोसाइटी में बुधवार रात बैडमिंटन नहीं खिलाने पर युवक ने रैकट से इतना पीटा कि बच्चे का गाल फट गया। सिर में चोटें आई हैं। इसमें बैडमिंटन रैकेट भी टूट गया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी अंकुर त्यागी को गिरफ्तार करने के बाद शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की।
सोसाइटी निवासी पुष्कर सिंह का कहना है कि उनका बेटा कार्तिकेय सिंह (13) दोस्तों के साथ कोर्ट पर खेल रहा था। उसी दौरान सोसाइटी निवासी अंकुर त्यागी आया। उसने बच्चों के साथ जबरन खेलने का दबाव बनाने लगा। जब कार्तिकेय और उसके दोस्तों ने साथ खिलाने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने बैडमिंटन रैकेट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस हमले में उनके बेटे का गाल फट गया। उनका आरोप है कि अंकुर ने कार्तिकेय को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। इसी दौरान बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास खड़े लोगों ने दौड़कर बचाया। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में गाल और सिर पर चोटों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा सहमा
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कार्तिकेय सहमा हुआ है। वह पूरी रात सो नहीं पाया और न ठीक से खाना खा रहा है। आगामी दिनों में उसकी परीक्षा होनी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर शाति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed