फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Child PGI will add 80 beds, with 20 beds in each department.

Noida News: चाइल्ड पीजीआई में बढ़ेंगे 80 बेड, हर विभाग में होंगे 20

Thu, 22 Jan 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
The Child PGI will add 80 beds, with 20 beds in each department.
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया फैसला
विज्ञापन

गाजियाबाद, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और राजस्थान से भी आते हैं मरीज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए 80 बेड बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस विस्तार के बाद अस्पताल की बेड क्षमता 280 हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय खासतौर पर मौसमी बीमारियों के दौरान होने वाली बेड की कमी और दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के राज्यों से आने वाले मरीजों की संख्या को ध्यान में रखकर लिया है।
विस्तार योजना के तहत हर विभाग में 20 बेड होंगे। इसके लिए आंतरिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जगह की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए विभागों का पुनर्गठन किया जा रहा है। वर्तमान में चाइल्ड पीजीआई पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों से भी बड़ी संख्या में गंभीर रूप से बीमार बच्चे इलाज के लिए यहां लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


खासकर डेंगू, वायरल फीवर, निमोनिया और अन्य मौसमी बीमारियों के पीक के समय अस्पताल में बेड की भारी कमी महसूस होती है। कई बार गंभीर मरीजों को इंतजार करना पड़ता है या अन्य अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने बेड क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरवरी में होगा शिफ्टिंग कार्य
बेड बढ़ाने के लिए अस्पताल के भीतर विभागों को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। अस्पताल के 9 नंबर टावर में डेंटल, माइक्रोबायोलॉजी समेत चार विभागों को शिफ्ट किया जा रहा है। इन विभागों के स्थानांतरित होने के बाद जो जगह खाली होगी, वहां जेनेटिक्स विभाग का विस्तार और नए वॉर्ड विकसित किए जाएंगे। इससे न सिर्फ बेड की संख्या बढ़ेगी, बल्कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी। डॉक्टरों का कहना है कि चाइल्ड पीजीआई एक रेफरल सेंटर के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या गंभीर और जटिल बीमारियों से पीड़ित बच्चों की होती है, जिन्हें लंबे समय तक भर्ती रखकर इलाज की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बेड क्षमता बढ़ना बेहद जरूरी हो गया था।

वर्जन
बेड बढ़ाने पर काम शुरू हो गया है। अभी 80 बेड बढ़ाने की योजना बनाई गई है। विस्तार के बाद हर विभाग में 20-20 बेड तो होंगे ही। -डॉ. एके सिंह, निदेशक, चाइल्ड पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed