फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The car window was broken and the bag containing the jewellery was stolen.

Noida News: कार का शीशा तोड़ जेवर रखा बैग किया चोरी

Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 24 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The car window was broken and the bag containing the jewellery was stolen.
करहल (मैनपुरी)। जबलपुर जाते समय जम्मू कश्मीर का रहने वाला युवक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रुका, इस बीच किसी ने कार का शीशा तोड़ कर जेवर रखा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए, चोर की तलाश शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर के थाना रामगढ़ क्षेत्र के खोर सलारियन नंदपुर निवासी शानू कुमार शनिवार को पत्नी और मां के साथ कार से जबलपुर जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कुर्रा क्षेत्र में स्थित फूड प्लाजा पर कार रोकी। कार को पार्किंग में खड़ा करने के बाद सभी लोग खाना खाने चले गए। वापस लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा था। पिछली सीट पर रखा जेवर रखा बैग चोरी हो चुका था। जानकारी होते ही शानू ने घटना के संबंध में कुर्रा थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि बैग में पत्नी के जेवर और नकदी रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। हालांकि चोर का पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक विक्रांत गुर्जर ने बताया कि चोर की तलाश की जा रही है, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed