{"_id":"613cd3248ebc3e48384d0177","slug":"the-car-robbery-incident-from-the-staff-nurse-in-dadri-turned-out-to-be-fake-grnoida-news-noi6039832164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में स्टाफ नर्स से कार लूट की वारदात फर्जी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में स्टाफ नर्स से कार लूट की वारदात फर्जी निकली
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली क्षेत्र की आमका रोड पर पिस्टल के बल पर स्टॉफ नर्स से कार लूट की वारदात फर्जी निकली। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एनटीपीसी टाउनशिप निवासी रिश्तेदार के घर से कार बरामद कर ली है। जांच में पता चला है कि कार लोन की नौ किस्तों की भुगतान नहीं किया गया था। इससे बचने के लिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ी गई। लूट की सूचना पर डीसीपी, एडिशनल डीसीपी भी मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार, गांव सादुल्लापुर निवासी वीरपाल की बेटी सोनू ग्रेटर नोएडा स्थित यूआईएल कंपनी में स्टॉफ नर्स है। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक सोनू शनिवार सुबह कार से ड्यूटी के लिए निकली थी। बारिश के कारण वह धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। घर से कुछ ही दूर स्थित राणा के बाग से निकले दो बदमाशों उसकी कार के सामने आ गए। इससे सोनू ने कार रोक दी। सोनू ने आरोप लगाया कि कार रुकते ही एक बदमाश उसकी तरफ आया और पिस्टल तान दी। इसके बाद उसे नीचे उतरने को कहा और गोली मारने की धमकी देकर कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद सोनू ने परिजन को कॉल कर सूचना दी।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद सोनू की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई। एसीपी नितिन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में ही मामला संदिग्ध पाया गया। इसके बाद कार की लोकेशन एनटीपीसी टाउनशिप निवासी युवती के रिश्तेदार के घर पर मिली। कार को वहां से बरामद करने पर मामले का खुलासा हो गया। उन्होंने बताया कि रिश्तेदार ही युवती की कार लेकर गया था। युवती पर लोन की नौ किस्तें बकाया थीं। इनका भुगतान न करने पड़े, इसलिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ी गई। एसीपी ने बताया कि मामले से जुड़े लोगों की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।