{"_id":"68ec187c58b869a038038990","slug":"the-camera-will-tell-where-the-leopard-is-na-news-c-5-1-drn1046-810547-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कैमरा बताएगा कहां है गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कैमरा बताएगा कहां है गुलदार
Mon, 13 Oct 2025 02:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
अटकफार्म क्षेत्र में निरंतर हो रही गुलदार की चहलकदमी से क्षेत्र में दहशत का वातावरण बना हुआ है। गुलदार की गतिविधियाें पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने संरक्षित वन क्षेत्र में कैमरे लगाए हैं ताकि पता चल सके कि गुलदार कहां है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है।
अटकफार्म में गुलदार की मौजूदगी लगातार देखी जा रही है। रात व दिन के समय आबादी के आसपास दिख रही गुलदार की चहलकदमी से क्षेत्र में भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीण व जनप्रतिनिधि वन विभाग से गुलदार के खतरे मुक्ति दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में वन विभाग ने ग्राम पंचायत के आबादी से सटे संरक्षित वन क्षेत्र में कैमरे लगाए हैं।
झाझरा रेंजर सोनल पनेरू ने बताया कि गुलदार की मौजूदगी के संबंध में विभाग पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में गश्त कराई जा रही है और उच्च अधिकारियों को भी सारे घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। फिलहाल कैमरे लगाकर गुलदार की गतिविधियों को ट्रैप करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके पश्चात आवश्यकता के हिसाब से कदम उठाया जाएगा। इस दौरान वन दरोगा अजय पंवार मौजूद रहे।