{"_id":"6a637377ce08fefd380c2cd9","slug":"the-bridge-in-knowledge-park-3-will-no-longer-remain-hanging-in-mid-air-the-work-will-be-completed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101135-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नालेज पार्क-3 में अब हवा में नहीं लटकेगा पुल, काम होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नालेज पार्क-3 में अब हवा में नहीं लटकेगा पुल, काम होगा पूरा
विज्ञापन
निर्माण कार्य शुरू, रविवार को आईआईटी की टीम करेगी सर्वे, डिजाइन पर होनी चर्चा जिससे काम आगे बढ़े
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 25 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी नॉलेज पार्क-3 में हवा में लटके पुल का काम अब पूरा हो सकेगा। दिल्ली में भाजपा विधायक से ग्रेनो प्राधिकरण को काम आगे बढ़ाने के लिए सहमति मिल गई है। इसके बाद बाउंड्रीवॉल व दूसरे पक्के निर्माण तोड़कर प्राधिकरण यहां मिट्टी डलवा रहा है। जमीन के स्वामित्व ट्रांसफर की प्रक्रिया तहसील में समानांतर ग्रेनो प्राधिकरण अब पूरा कराएगा।
अमर उजाला ने लंबे समय से अटके काम की खबर 29 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद जमीन के विवाद को खत्म करने के लिए बातचीत तेज हुई। ग्रेनो प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने कहा कि बंधा रोड के पास की 100 मीटर हिस्से में इस जमीन पर काम करने के लिए सहमति बन गई है। यहां अभी मिट्टी का काम चालू हो गया है। रविवार को आईआईटी रुड़की की टीम सर्वे कर बताएगी कि बंधा रोड की दूसरी तरफ भी अंडरपास बनाना है या जल निकासी के लिए पुलिया बनाना उचित रहेगा। इसके बाद यहां काम तेज कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले छह महीने में हिंडन पुल से ग्रेटर नोएडा जुड़ जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए एक वैकल्पिक रूट बनाया जा रहा है। इससे नोएडा के सेक्टर-146 और 147 से हिंडन नदी के ऊपर से होते हुए नालेज पार्क-3, कासना-सूरजपुर रोड पर एलजी चौक और आगे गामा-1 होते हुए 130 मीटर रोड तक सीधे वाहन जा सकेंगे। इससे परी चौक और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे दोनों ही तरफ जाना सुगम हो सकेगा। अभी पुस्ता रोड अंडरपास से आगे करीब 1030 मीटर लंबाई में निर्माण बाकी है। बंधा से ग्रेटर नोएडा की तरफ शारदा रोटरी, एलजी चौक, गामा-1, 130 मीटर रोड तक मौजूदा सड़क को चार से छह लेन करने के लिए भी अलग-अलग सेक्शन में काम चालू है।