फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body started burning in the intense heat, fever patients increased in hospitals.

Noida News: भीषण गर्मी में तपने लगा शरीर, अस्पतालों में बढ़े बुखार के मरीज

Fri, 22 May 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
The body started burning in the intense heat, fever patients increased in hospitals.
डिहाइड्रेशन और तेज बुखार के साथ पहुंच रहे लोग, डॉक्टरों ने 42 डिग्री तापमान में सतर्क रहने की दी सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में वायरल बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना उल्टी, दस्त, कमजोरी और बुखार जैसी दिक्कतें लेकर लोग पहुंच रहे हैं। वहीं डॉक्टर दवा के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।

जिम्स के मेडिसिन विभाग के सहआचार्य डॉ. दीपक शर्मा का कहना है कि 42 डिग्री से अधिक तापमान के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से हो रही है। इससे मरीजों की हालत बिगड़ रही है। कई मरीजों में तेज बुखार के साथ उल्टियां भी देखी जा रही हैं जिसके चलते उन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 20 से 30 फीसदी मरीज वायरल बुखार और उल्टी-दस्त के पहुंच रहे हैं। इनमें से कुछ मरीजों को डिहाइड्रेशन के कारण कमजोरी अधिक महसूस हो रही है लेकिन अधिकतर की स्थिति सामान्य उपचार से ठीक हो रही है। उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव और तेज गर्मी के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़े हैं। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का और ताजा भोजन लेने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लक्षण
-तेज बुखार आना
-सिर दर्द और बदन दर्द होना
- कमजोरी और थकान महसूस होना
- भूख कम लगना
- उल्टी और दस्त की शिकायत
- चक्कर आना या शरीर में भारीपन
- डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी)
--------
बचाव
-पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करें
- ओआरएस, नींबू पानी और नारियल पानी पीते रहें
- धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें
- हल्का और ताजा घर का बना भोजन करें
- बासी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचें
- हाथों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें
- लक्षण दिखने पर स्वयं दवा न लें, चिकित्सक से परामर्श करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed