फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body of the son of the female inspector found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला महिला दरोगा के बेटे का शव

Sat, 21 Aug 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The body of the son of the female inspector found hanging on the noose
नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए हमले के दौरान घायल हुए राहुल का फाइल फोटो। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। मथुरा में तैनात महिला दरोगा रेखा शर्मा के बेटे का शव बृहस्पतिवार रात जनता फ्लैट स्थित उसके कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, युवक का लैपटॉप खुला हुआ था। परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि छात्र वीडियो कॉलिंग कर रहा था। उस पर फरवरी में नॉलेज पार्क स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर भी जानलेवा हमला हुआ था। प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि छात्र ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी परिजनों ने जानकारी दी है कि मथुरा मेें तैनात दरोगा रेखा शर्मा का बेटा राहुल शर्मा (22) नॉलेज पार्क स्थित यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक कर रहा था। वह बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित जनता फ्लैट में किराये पर रहता था। बृहस्पतिवार शाम परिजनों को सूचना मिली कि राहुल का शव कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला है। शव लगभग दो-तीन दिन पुराना है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट आदि नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि छात्र के पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां की हालत राहुल की मौत की खबर सुनने के बाद ठीक नहीं है। पुलिस का कहना है कि छात्र ने खुदकुशी कर जान गंवाई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई थी हमले की घटना
रेखा शर्मा ने नॉलेज पार्क में फरवरी में पांच युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि राहुल मंगलमय इंस्टीट्यूट में परीक्षा देने गया था। केंद्र के बाहर कार सवार युवकों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया था। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई थी। आरोप था कि आरोपियों ने राहुल को कार में अगवा करने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के दावे के बाद हुई थी पिता की हत्या की पुष्टि
ग्रेटर नोएडा। बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र राहुल की मौत के बाद पहुंची मां रेखा शर्मा ने बताया कि वह वर्तमान में वृंदावन की देवरा बाबा चौकी की प्रभारी हैं। वह मूलरूप से बुलंदशहर के खिदरपुर की रहने वाली हैं। राहुल के पिता देवेंद्र शर्मा भी यूपी पुलिस में थे, लेकिन वर्ष 2006 में शामली के झिंझाना थाने में तैनाती के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आत्महत्या का दावा किया था, लेकिन बाद में हत्या की पुष्टि हुई थी। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
हत्या की आशंका जता, निष्पक्ष जांच की मांग
रेखा ने बताया कि जिस कमरे में राहुल का शव मिला उसकी ऊंचाई मात्र आठ फुट है। इसके बाद पंखा भी नीचे था। जबकि राहुल की लंबाई छह फुट है, उसके पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। इसे देखकर लग रहा था कि वह यहां फंदा नहीं लगा सकता। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, उन्होंने कहा कि लैपटॉप और मोबाइल की जांच से भी मौत के कारणों का पता चल सकता है।

16 को मां से और 17 अगस्त को भाई से की बात
राहुल ने 16 अगस्त को रेखा से मोबाइल पर बात की थी। वह सामान्य बात कर रहा था और खुश था। इसी तरह 17 अगस्त को उसने अपने ताऊ के बेटे से भी हंसते हुए बात की और कहा कि वह भी उनकी तरह कॅरियर बनाना चाहता है। 17 अगस्त को राहुल का प्रेक्टिकल था, उनके शिक्षक ने भी परिजन को बताया कि राहुल ने अच्छे परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed