फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The body found in the bushes has been identified, and the search for the killers continues.

Noida News: झाड़ियों में मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्यारों की तलाश जारी

Sun, 09 Nov 2025 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
The body found in the bushes has been identified, and the search for the killers continues.
सूरजपुर में पाली गांव के पास झाड़ियों में मिला था शव
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में एक सप्ताह पहले पाली गांव के रास्ते पर झाड़ियों में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक श्योराजपुर गांव का रहने वाला अंकित था। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को पाली गांव की तरफ जाने वाले सर्विस रोड पर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान थे। आशंका है कि हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया है। घटना के आसपास शराब के पाउच भी मिले है। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब शनिवार को शव की शिनाख्त हो गई है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया। आशंका है कि शराब पीने के दौरान विवाद होने के बाद हत्या की गई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के बारे में कुछ सुराग मिले है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed