{"_id":"693c4c5673ae477940009712","slug":"the-board-will-approve-the-changes-in-the-unified-policy-today-noida-news-c-1-noi1095-3727836-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यूनिफाइड पॉलिसी में बदलाव पर आज बोर्ड लगाएगा मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यूनिफाइड पॉलिसी में बदलाव पर आज बोर्ड लगाएगा मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज, दो से तीन प्रस्ताव रखे जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक शनिवार को प्रस्तावित है। बिना किसी पूर्व तैयारी के होने जा रही इस बैठक के एजेंडे में दो से तीन प्रस्ताव रखे जाने हैं। इसमें आम लोगों से जुड़ा जिले के तीनों प्राधिकरण में संपत्ति आवंटन नियमों में एकरूपता के लिए बनी यूनिफाइड पॉलिसी में प्रस्ताव रखा जाएगा। दूसरा प्रस्ताव किसी नीति निर्धारण से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिसे प्राधिकरण ने गोपनीय रखा है।
यूनिफाइड पॉलिसी में बदलाव के प्रस्ताव में दादा-दादी, नाना-नानी को रिश्तेदार की श्रेणी में शामिल करने और इनसे मिली संपत्ति को ट्रांसफर चार्ज के दायरे से बाहर रखा जाना है। इसके अलावा छोटे वाणिज्यिक प्लॉट व दुकानों के आवंटन के नियम सरल किया जाना, शेयर होल्डिंग में बदलाव की सूचना समय पर न देने वालों पर जुर्माने की गणना की तारीख तय होनी है। यह पॉलिसी फरवरी-2025 में प्रभावी हुई थी। इसके बाद कुछ नियम-शर्तों में समस्या सामने आ रही थी।बैठक में प्राधिकरण के चेयरमैन दीपक कुमार ऑनलाइन शामिल होंगे। प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम समेत अन्य अधिकारी बोर्ड रूम से जुड़ेंगे।